डोडा चूरा तस्कर को 15 साल की सजा: कोर्ट ने एक लाख का जुर्माना भी लगाया, आरोपी से 3 हजार किलो डोडा चूरा मिला था – Gwalior News

डोडा चूरा तस्कर को 15 साल की सजा:  कोर्ट ने एक लाख का जुर्माना भी लगाया, आरोपी से 3 हजार किलो डोडा चूरा मिला था – Gwalior News



ग्वालियर जिला एवं सत्र न्यायालय ने डोडा चूरा तस्करी के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। राजस्थान के जोधपुर के डेलाना गांव के राजकुमार को 15 साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने उस पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

.

मामला 27 मई 2022 का है। नारकोटिक्स विभाग को सूचना मिली थी कि झारखंड से एक ट्रक डोडा चूरा लेकर राजस्थान जा रहा है। चितौरा रोड पर घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया था। नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों को तलाशी में ट्रक से 3 हजार किलो डोडा चूरा बरामद हुआ था। इसके बाद तस्कर राजकुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कोर्ट ने सबूत और गवाहों के आधार पर राजकुमार को दोषी पाया। इसके बाद उसे सजा सुनाई गई।



Source link