श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक कैंसर से पीड़ित एक दर्जी ने उफनती क्वारी नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव में दर्जी बहने लगा, लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी हुकुम सिंह धाकड़ और महाराज सिंह रावत ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्
.
कैंसर की बीमारी से ग्रसित हैं दर्जी
जानकारी के मुताबिक विजयपुर निवासी दर्जी मुकेश शाक्य कैंसर से जूझ रहा था। बीमारी और मानसिक तनाव के चलते उसने सुबह विजयपुर के बड़े पुल से छलांग लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तुरंत रेस्क्यू शुरू किया।
दर्जी को पुलिस ने परिजनों के साथ भेजा घर
थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि मुकेश कैंसर पीड़ित है। वह अपनी बीमारी से लंबे समय से परेशान था। इसी वजह से उसने सुसाइड की कोशिश की। रेस्क्यू के बाद दर्जी की स्थिति सामान्य है। उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।