42 गेंद में शतक, संजू सैमसन ने गेंदबाजों के खोल दिए धागे, KCL में उड़ाया गर्दा

42 गेंद में शतक, संजू सैमसन ने गेंदबाजों के खोल दिए धागे, KCL में उड़ाया गर्दा


Last Updated:

Sanju Samson Century ahead of Asia Cup: संजू सैमसन ने केरल क्रिकेट लीग में धमाकेदार सैकड़ा जड़ दिया है. एशिया कप से पहले संजू के बल्ले से शतक आना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है. संजू केसीएल में कोच्चि ब्लू टाइग…और पढ़ें

42 गेंद में शतक, संजू सैमसन ने गेंदबाजों के खोल दिए धागे, KCL में उड़ाया गर्दासंजू सैमसन ने शतक जड़कर की फॉर्म में वापसी.
नई दिल्ली.  संजू सैमसन पुरानी लय में लौट आए हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने केरल क्रिकेट लीग में शतक जड़कर एशिया कप के लिए प्लेइंंग इलेवन  में शामिल होने की दावेदारी ठोक दी है. संजू ने कोच्चि ब्लू टाइगर्स की ओर से शतक जड़ा.  उन्होंने 16 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की जबकि 42 गेंदों पर शतक पूरा किया.  संजू इस मैच में ओपनिंग में उतरे थे. इससे पहले वह मिडिल ऑडर में उतरे थे जहां उन्होंने कुछ खास कमाल नहीं किया था. एरिज कोल्लम सेलर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 236 रन बनाए. संजू की टीम ने 237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती 6 ओवर में 1 विकेट पर 100 रन बनाकर टूर्नामेंट का रिकॉर्ड बनाया. केसीएल के इस सीजन में यह किसी भी बल्लेबाज का बेस्ट स्कोर है.

गिल की वापसी से संजू की ओपनिंग में जगह मिलना मुश्किल
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भारत की 15 सदस्यीय एशिया कप टीम में चुना गया है. यह टूर्नामेंट 9 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होगा.फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा. एशिया कप के लिए संजू सैमसन को टीम में जगह तो मिली है लेकिन उनका प्लेइंग 11 में शामिल होना मुश्किल दिख रहा है. टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड में टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को भी जगह मिली है. गिल के आने से संजू सैमसन के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं, जो पिछली सीरीज में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग में जिम्मेदारी संभाल रहे थे. गिल को अगर प्लेइंग 11 में मौका मिलता है तो वह ओपनिंग में ही उतरेंगे.ऐसे में सैमसन को मिडिल ऑर्डर में उतरना पड़ सकता है.

अलेप्पी रिपल्स के खिलाफ 13 रन ही बना सके संजू
संजू सैमसन 23 अगस्त को कोच्चि ब्लू टाइगर्स की ओर से खेलने उतरे थे.वह अलेप्पी रिपल्स के खिलाफ मुकाबले में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे.सैमसन मिडिल ऑर्डर में कुछ खास कमाल नहीं कर सके. उन्होंने 22 गेंदों में 13 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक भी बाउंड्री नहीं निकला था.

मिडिल ऑर्डर में संजू सैमसन का रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में मिडिल ऑर्डर में अभी तक 5 या उससे नीचे सिर्फ 7 पारियों में बल्लेबाजी की है. इस दौरान वह कुल 93 रन बनाने में रहे हैं. उनका सर्वोच्च निजी स्कोर नाबाद 30 रन है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

42 गेंद में शतक, संजू सैमसन ने गेंदबाजों के खोल दिए धागे, KCL में उड़ाया गर्दा



Source link