2777 मरीजों का परीक्षण, 110 मुफ्त इलाज को इंदौर रेफर: सिरवेल मेगा हेल्थ कैंप में मोतियाबिंद, हार्ट के मरीज मिले – Khargone News

2777 मरीजों का परीक्षण, 110 मुफ्त इलाज को इंदौर रेफर:  सिरवेल मेगा हेल्थ कैंप में मोतियाबिंद, हार्ट के मरीज मिले – Khargone News


खरगोन के सिरवेल में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में इंदौर के 22 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 2777 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. एमएस सिसोदिया के अनुसार, शिविर में शंकरा नेत्र हॉस्पिटल और अरविंदो अस्पताल के विशेषज्ञों के साथ जिले के 100 पैरामेडिक

.

शिविर में 8 हृदय रोगी बच्चों की जांच की गई। इनमें से 2 बच्चों को ओपन हार्ट सर्जरी के लिए चिह्नित किया गया, जिनका जुपिटर इंदौर में निशुल्क इलाज होगा। मोतियाबिंद के 27 मरीजों को शंकरा नेत्र अस्पताल और 47 मरीजों को अरविंदो अस्पताल इंदौर में ऑपरेशन के लिए भेजा जाएगा।

37 बच्चों की इको जांच में से 19 बच्चों की सर्जरी श्री अरविंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस इंदौर में होगी। शिविर में 321 गर्भवती और 51 सामान्य महिलाओं की सोनोग्राफी भी की गई।

जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह ने बताया कि यह जिले के आदिवासी क्षेत्र में आयोजित चौथा बड़ा शिविर है। सभी मरीजों को निःशुल्क जांच और दवाइयां दी गईं। साथ ही आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी और आयुष्मान ईकेवाईसी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह की पहल पर आदिवासी क्षेत्र में यह शिविर लगाया गया।



Source link