एटीएम के अंदर बुजुर्ग से ठग ने इस तरह ठगी की।
इंदौर के विजयनगर में बुजुर्ग से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के मामले में पुलिस को कुछ संदिग्धों की जानकारी मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस को पता चला है कि यह एक गैंग है जो इस तरह की वारदातें करती है। मामले की
.
लसूड़िया पुलिस ने राहुल प्रजाप्रति निवासी लसूड़िया मोरी की शिकायत पर एटीएम बदलकर अंकाउट से 40 हजार रुपए निकालने के मामले में भी एफआईआर की है। राहुल एसबीआई के एटीएम से देवास नाके तरफ रुपए निकालने पहुंचा। इस दौरान तीन बदमाश एटीएम में आ गए। उनमें से एक बदमाश ने कहां कि एटीएम के फंक्शन बदल गए हैं। राहुल को बातों में लगाया और कार्ड बदल दिया। इसके बाद आरोपियों ने अंकाउट से करीब 40 हजार रुपए निकालकर अपने पास रख लिए। आरोपी वहां से जल्दबाजी में निकल गए। जब अंकाउट से रुपए कटने का मैसेज आया तो उन्हें जानकारी लगी।
अलग-अलग जगह एक ही तरीके से वारदात
पुलिस को जानकारी लगी कि आरोपियों ने रामेश्वर राव निवासी निरंजनपुर और राधा मोहन राजपूत के साथ भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने उनके भी एटीएम इसी तरह से बदले थे। कुछ दिन पहले आरोपियों ने एक बुजुर्ग के साथ इसी तरह से वारदात की थी। वह अपने घर के पास एक एटीएम में पहुंचे थे। यहां आरोपियों ने उनका कार्ड बदल लिया था। जिसमें अंकाउट से करीब 70 हजार से अधिक की राशि निकाली थी।