- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- The Mayor Wept Bitterly On The Last Day Of The House, The Tears Of Pet Dogi Were Seen In The House Itself
उज्जैन20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सदन में फूट-फूट कर रोने लगीं महापौर।
- 2015 में उज्जैन निगम चुनाव में भाजपा की जोनवाल ने कांग्रेस की डॉ. कविता गोमे को करीब 24 हजार मतों से परास्त किया था
- गुरुवार को सदन का आखिरी दिन था, 2 बजे सदन की कार्रवाई शुरू होने वाली थी, डेढ़ बजे प्यारे डॉगी की मौत की सूचना आई
नगर निगम की महापौर मीना जोनवाल अपने कार्यकाल के आखिरी दिन गुरुवार को परिषद हाल में ही फूट-फूट कर रोने लगी। सभी को ये लगा संभवत: उन्हें इस बात का मलाल था कि जिस नगर निगम में महापौर के तौर पर वे 5 साल रहीं, उसका आज अंतिम दिन है। हालांकि बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने रोने की असली वजह बताई। महापौर के पालतू डॉगी की दोपहर में मौत हो गई थी। इस कारण वे काफी दुखी थीं। सदन में उसे याद करते हुए वे फफक पड़ीं।

माया त्रिवेदी सहित अन्य सदस्यों सांत्वना दी।
गुरुवार को नगर निगम उज्जैन में सदन का आखरी दिन था। जैसे ही सदन की कार्रवाई सभापति ने शुरू की। महापौर की आंखें छलक आईं। वे अचानक फफक पड़ीं। उन्हें राेता देख महिला सदस्यों ने उन्हें सांत्वना दी। सभी को शुरुआत में लगा कि कार्यकाल समाप्त होने पर वे दुखी हैं। सदन की कार्रवाई खत्म होने के बाद मीडिया से रोने का कारण पूछा तो उन्होंने डॉगी की मौत की बात बताई।
महापौर ने बताया कि सदन 2 बजे शुरू होने वाला था, लेकिन डेढ़ बजे मुझे मेरे प्यारे डॉगी की मौत की सूचना मिली। यह सुनते ही उनकी आंखें भर आईं और उन्होंने रोना शुरू कर दिया। महापौर ने बताया कि वह मेरे बेटे जैसा था, और उसका बचपन याद आने से आंसू आ गए। बता दें कि 2015 में उज्जैन निगम चुनाव में भाजपा की मीना जोनवाल ने कांग्रेस की डॉ. कविता गोमे को करीब 24 हजार मतों से परास्त किया था।
0