Gold-Silver Rate: गणपति बप्पा के आगमन से पहले सोने-चांदी में गिरावट, जानें भाव

Gold-Silver Rate: गणपति बप्पा के आगमन से पहले सोने-चांदी में गिरावट, जानें भाव


Gold-Silver Price 25 August: देशभर में आज हरितालिका तीज के पवित्र व्रत के बीच सोने-चांदी के बाजारों में हलचल तेज है. इसी बीच राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव 100 रुपए सस्ते हुए हैं तो वहीं चांदी 320 रुपए नीचे गिरी है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज सोमवार (25 अगस्त) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं:

– भोपाल में 22 कैरेट सोने का रेट
आज: 92,098 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 99,182 रुपए/10 ग्राम

भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 100,470 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 100,570 रुपए प्रति 10 ग्राम

– भोपाल में चांदी का भाव
आज: 116,380 रुपए/1 किलो
बीते दिन: 116,700 रुपए प्रति किलो

सोने-चांदी के फिर गिरे दाम

देशभर में आज पिछले तीन दिनों से ऊपर चढ़ रहे सोने के भाव में एक बार फिर गिरावट दर्ज हुई है. जिसके बाद सोना 100 रुपए सस्ता हुआ है. वहीं चांदी 320 रुपए सस्ती हुई है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:

– भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 100,550 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन: 100,650 रुपए प्रति 10 ग्राम

– भारत में चांदी का भाव
आज: 116,470 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन: 116,790 रुपए/किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान

अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.



Source link