RSS के झंडे पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट: गुना के आरोन में दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज – Guna News

RSS के झंडे पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट:  गुना के आरोन में दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज – Guna News



गुना जिले के आरोन इलाके में RSS के झंडे के साथ आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक युवक ने संघ के झंडे के साथ देशद्रोही लिखकर पोस्ट डाली थी। दूसरे युवक ने उसे शेयर किया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है

.

आरोन के रहने वाले रघुराज सिंह रघुवंशी की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। रघुराज ने पुलिस को बताया कि अरमान पठान ने सोशल मीडिया आईडी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट डाली। इस पोस्ट को सलमान पठान ने भी शेयर किया। पोस्ट में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के झण्डे पर अरमान पठान ने देशद्रोही शब्द लिखकर अपलोड किया।

उन्होंने बताया कि यह पोस्ट उन्होंने सोशल मीडिया पर देखी। साथ ही उसका स्क्रीनशॉट भी लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झण्डे का समस्त हिन्दू समाज सम्मान करता है। इस झंडे को देश के प्रति पवित्र मानता है। अरमान पठान और सलमान पठान के द्वारा पोस्ट करने, शेयर करने से समस्त हिन्दू समाज और स्वयं सेवक संघ की भावनाओं को आहत किया है। इससे समस्त हिन्दू समाज की भावनाएं प्रभावित हुई हैं।

आवेदन के जरिए उन्होंने दोनों युवकों पर मामला दर्ज करने की मांग की। रघुराज सिंह की शिकायत पर आरोन पुलिस ने अरमान पठान और सलमान पठान पर FIR दर्ज की। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 (किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से किए कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Source link