ATM कार्ड बदलकर 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी: मदद के बहाने आए थे दो युवक; दतिया में एक महीने बाद एफआईआर दर्ज – datia News

ATM कार्ड बदलकर 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी:  मदद के बहाने आए थे दो युवक; दतिया में एक महीने बाद एफआईआर दर्ज – datia News



दतिया में ठगों ने एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर दी। पीड़ित घनश्याम कुशवाह ने आरोप लगाया कि ठगों ने बड़ी चालाकी से उसे मशीन पर उलझाया और उसका असली कार्ड बदलकर दूसरे नाम का एटीएम थमा दिया।

.

घटना 27 जुलाई की है। भांडेरी फाटक बरधा वाली रोड निवासी घनश्याम कुशवाह (49) एसबीआई बैंक के आनंद टॉकीज स्थित एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गए थे। मशीन में कार्ड डालते समय दो अज्ञात युवक पीछे से आए और मदद का झांसा देकर उनका कार्ड बदल दिया। आरोपियों ने कहा कि कार्ड में पैसे नहीं हैं और घनश्याम का असली कार्ड ले गए।

घनश्याम ने घर पहुंचकर देखा कि उनके पास गीता नामक महिला का कार्ड है। जांच करने पर पता चला कि उनके असली कार्ड से 27 जुलाई को एसबीआई एटीएम से 20 हजार और बुंदेलखंड एटीएम से 30 हजार रुपए निकाल लिए गए थे। कुल 50 हजार रुपए ठग ले गए।

घनश्याम ने तत्काल बैंक खाता बंद कराकर कार्ड की तलाश शुरू की, लेकिन व्यस्तता के कारण रिपोर्ट में देरी हो गई। रविवार देर शाम थाने पहुंचकर उन्होंने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी यतेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link