भोपाल में आज होगा साहित्य अकादमी का अलंकरण समारोह: अखिल भारतीय, प्रादेशिक और बोली- भाषा पुरस्कारों से होंगे रचनाकार सम्मानित – Bhopal News

भोपाल में आज होगा साहित्य अकादमी का अलंकरण समारोह:  अखिल भारतीय, प्रादेशिक और बोली- भाषा पुरस्कारों से होंगे रचनाकार सम्मानित – Bhopal News



मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल साहित्यिक गरिमा का पर्व मनाने जा रही है। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित अलंकरण समारोह 25 अगस्त, सोमवार शाम 5 बजे रविन्द्र भवन, अंजनी सभागार में होगा। इस अवसर पर वर्ष 2022 और 2023 के

.

साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने बताया कि कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति मंत्री धमेंद्र भाव सिंह लोधी मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही प्रमुख सचिव, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग शिव शेखर शुक्ला और संचालक, संस्कृति एन.पी. नामदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

डॉ. दवे ने कहा कि ‘यह आयोजन केवल सम्मान का अवसर नहीं है, बल्कि मध्यप्रदेश की समृद्ध साहित्यिक परंपरा और विविध भाषाई विरासत को नई ऊर्जा देने का भी प्रयास है। यह समारोह हमारे साहित्यकारों और लोकभाषाओं के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।’

अखिल भारतीय से लेकर बोली-भाषा पुरस्कार तक

समारोह में वर्ष 2022 और 2023 के अखिल भारतीय पुरस्कारों के तहत कथा, कविता, उपन्यास, आलोचना, संस्मरण, यात्रा-वृत्तांत, अनुवाद, गीत-नाटक और समालोचना जैसी विधाओं के रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार प्रादेशिक पुरस्कार मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों के चयनित साहित्यकारों को दिए जाएंगे।

इसके अलावा प्रदेश की छह बोलियों- मालवी, निमाड़ी, बुंदेली, बघेली, भीली और गोंडी में श्रेष्ठ सृजन करने वाले रचनाकारों को बोली-भाषा पुरस्कार मिलेंगे। इनमें संत पीपा पुरस्कार, संत सिंगाजी पुरस्कार और श्री छत्रसाल पुरस्कार प्रमुख हैं।



Source link