56 साल की उम्र में SBI की महिला अधिकारी ने रचा इतिहास, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

56 साल की उम्र में SBI की महिला अधिकारी ने रचा इतिहास, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा


Last Updated:

Madhya Pradesh News: भारतीय स्टेट बैंक की अधिकारी सुनीता सिंह ने 56 वर्ष की उम्र में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा और बैंक का झंडा लहराकर इतिहास रचा.

SBI की महिला अधिकारी ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगासुनीता सिंह माउंट एल्ब्रुस
Madhya Pradesh News: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की भोपाल में पदस्थ एक अधिकारी और पर्वतारोही सुनीता सिंह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर भारत का तिरंगा और स्टेट बैंक का ध्वज लहराया है. यह चढ़ाई उन्होंने 24 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे पूरी की.

सुनीता सिंह इस चोटी पर चढ़ने वाली भारतीय स्टेट बैंक की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं. इसके साथ ही वे माउंट एल्ब्रुस को फतह करने वाली करीब 56 साल की सबसे उम्रदराज भारतीय महिला भी हैं. यह एक प्रेरणादायक उपलब्धि है, जो दिखाती है कि उम्र केवल एक संख्या है, और मजबूत इच्छाशक्ति से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है.

सुनीता सिंह वर्तमान में एसबीआई के भोपाल मुख्यालय में एजीएम (सहायक महाप्रबंधक) पद पर कार्यरत हैं. बैंकिंग जैसे व्यस्त पेशे में होने के बावजूद उन्होंने अपने पर्वतारोहण के शौक को जिंदा रखा और उसे इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

माउंट एल्ब्रुस, दक्षिण-पश्चिम रूस के काकेशस पर्वत में स्थित है. यह एक निष्क्रिय ज्वालामुखी है और 18,510 फीट (करीब 5,642 मीटर) की ऊंचाई के कारण यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत माना जाता है. यह पर्वत दुनिया के सात सबसे ऊंचे शिखरों (Seven Summits) में शामिल है और इसकी बर्फ से ढकी ढलानें और कठिन मौसम इसे एक चुनौतीपूर्ण चढ़ाई बनाते हैं. यहां चढ़ने के लिए न केवल तकनीकी पर्वतारोहण कौशल की जरूरत होती है, बल्कि शरीर को ऊंचाई के अनुसार ढालना भी जरूरी होता है.

इससे पहले भी सुनीता सिंह ने नेपाल के माउंट लोबुचे (ईस्ट), जो लगभग 6,119 मीटर ऊंचा है, पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर वहां भी तिरंगा फहराया था. उनके पर्वतारोहण के इस जुनून के पीछे गहरी मेहनत और प्रशिक्षण भी है. उन्होंने नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग, उत्तरकाशी से पर्वतारोहण का विधिवत प्रशिक्षण लिया है.

सुनीता सिंह की यह उपलब्धि केवल बैंकिंग क्षेत्र के लिए ही नहीं, बल्कि सभी महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा है कि अगर लगन और तैयारी हो, तो कोई भी ऊंचाई पाई जा सकती है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

SBI की महिला अधिकारी ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा



Source link