BCCI को कितने पैसे देता था ड्रीम 11? अब टीम इंडिया की जर्सी में किसका नाम?

BCCI को कितने पैसे देता था ड्रीम 11? अब टीम इंडिया की जर्सी में किसका नाम?


Last Updated:

BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की कि ड्रीम 11 के साथ करार खत्म हो गया है और बीसीसीआई विभिन्न राष्ट्रीय टीमों के लिए नए टाइटल प्रायोजक की तलाश की प्रक्रिया में है.

BCCI को कितने पैसे देता था ड्रीम 11? अब टीम इंडिया की जर्सी में किसका नाम?टीम इंडिया का नया स्पॉन्सर
नई दिल्ली: फैंटेसी स्पोटर्स कंपनी ड्रीम 11 अब भारतीय क्रिकेट टीम की टाइटल प्रायोजक नहीं है और बोर्ड ने उसके विकल्प की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन यह अगले महीने एशिया कप से पहले होने की संभावना नहीं है. सूत्रों की माने तो ऑटोमोबाईल कंपनी टोयोटा समेत कुछ अन्य बड़ी कंपनियां स्पॉन्सरशिप में इच्छुक हैं.

हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक 2025 लोकसभा और राज्यसभा दोनों पास होकर कानून की शक्ल ले चुका है. तहत सरकार के वास्तविक धन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने के बाद ड्रीम11 अब भारतीय क्रिकेट टीम का टाइटल प्रायोजक नहीं है. सैकिया ने पीटीआई से कहा, ‘

नियम बनने के बाद बीसीसीआई ड्रीम 11 या अन्य गेमिंग कंपनी के साथ प्रायोजन करार नहीं रख सकती. नए नियम के तहत अब इसकी कोई गुंजाइश ही नहीं है. इसलिए हम दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं और प्रक्रिया जारी है. हम प्रायोजक की तलाश में है और अभी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. कुछ तय होने पर हम मीडिया को जानकारी देंगे.

भारतीय टीम का टाइटल प्रायोजक ड्रीम 11 था और इंडियन प्रीमियर लीग का आधिकारिक फैंटेसी स्पोर्ट्स भागीदार वास्तविक धन वाला ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म ‘माई11 सर्कल’ है.

ड्रीम 11 ने भारतीय टीम के टाइटल अधिकार लगभग 44 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 358 करोड़ रुपये) में खरीदे थे. उनका करार खत्म होने में अभी एक साल बाकी है. ये करार 2023 से लेकर 2026 तक थे.

अधिकारी ने यह भी कहा कि यूएई में एशिया कप में भारत के पहले मैच में सिर्फ 15 दिन बचे है लिहाजा नया प्रायोजक उससे पहले तलाशना कठिन है. उन्होंने कहा, ‘प्रक्रिया चल रही है. हमें राष्ट्रीय टीम के टाइटल प्रायोजन के करार के लिए विज्ञापन देना है. इसके बाद जो भी प्रस्ताव आएंगे, उनकी समीक्षा करके फैसला लिया जाएगा. इसमें समय लगेगा.’

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

BCCI को कितने पैसे देता था ड्रीम 11? अब टीम इंडिया की जर्सी में किसका नाम?



Source link