कपिल देव का तमिल के सुपरस्टार की Ex Wife के साथ था ‘लव कनेक्शन’

कपिल देव का तमिल के सुपरस्टार की Ex Wife के साथ था ‘लव कनेक्शन’


Last Updated:

कपिल देव ने 1983 में भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया. उनकी शादी रोमी देव के साथ हुई है लेकिन नाम बॉलीवुड अभिनेत्री सरिका के साथ भी जुड़ा था.

भारत को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कपिल देव को पूरी दुनिया में शायद ही ऐसा कोई है जो नहीं जानता.  हर भारतीय के दिल में 1983 का साल हमेशा यादगार रहेगा और इसका श्रेय एक व्यक्ति को जाता है. टीम के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर कपिल देव.

सीमित संसाधन और मुश्किल परिस्थितियों में भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव के चाहने वालों कभी कमी नहीं रही. टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के सफर में उनकी बीवी का भी योगदान रहा. उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए भारतीय खिलाड़ियों की पत्नियां भी वहां मौजूद थीं. उनमें से एक थीं कपिल देव की पत्नी, रोमी देव.

शादी से पहले अपने खेल से दुनिया भर में नाम कमाने वाले स्टार ऑलराउंडर कपिल देव की प्रेम कहानी भी काफी मशहूर है.  इस पूर्व स्टार ऑलराउंडर के बॉलीवुड अभिनेत्री सारिका के साथ रिश्ते की चर्चा काफी हुई थी. बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री ने मलयालम और तमिल फिल्मों में भी काफी नाम कमाया.

रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल देव का अभिनेत्री सरिका के साथ रिश्ते में थे.  दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा और अभिनेत्री ने अभिनेता कमल हासन से शादी की. हालांकि ये रिश्ता भी नहीं चल पाया और दोनों का तलाक हो गया. सरीका ने कई हिंदी फिल्मों में एक्टिंग की.

रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल देव और उनकी पूर्व प्रेमिका रोमी फिर से एक हो गए. 1980 के दशक में कपिल देव और रोमी का प्रेम शुरू हुआ था. लेकिन दोनों अलग हो गए थे. कपिल देव ने मनोज कुमार की पत्नी के जरिए सरिका से मुलाकात की थी. शुरुआत में यह एक दोस्ताना मुलाकात थी, लेकिन धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया.

कपिल देव और सरिका ने जल्द ही डेटिंग शुरू कर दी. उनके दोस्तों को भी उनके रिश्ते के बारे में अच्छी तरह से पता था. सभी को उम्मीद थी कि वे जल्द ही शादी करेंगे. सरिका ने पंजाब जाकर कपिल देव के माता-पिता से भी मुलाकात की थी. इसके बावजूद कपिल ने रोमी से और सरिका ने कमल हासन से शादी की.

एक रिपोर्ट के अनुसार, कपिल देव ने सरिका के साथ अपने संबंध से पीछे हटने का फैसला किया. उनके बीच क्या हुआ, यह साफ नहीं है. कपिल ने रोमी भाटिया के साथ अपनी सारी गलतफहमियों को सुलझाया और उनसे शादी की. इसके बाद रोमी देव के नाम से जानी जाने लगीं. एक बार मुंबई की लोकल ट्रेन यात्रा के दौरान कपिल ने रोमी को प्रपोज किया था.

मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा करते समय कपिल देव का एक बड़ा विज्ञापन बोर्ड उनकी नजर में आया. कपिल ने तुरंत रोमी से उस तस्वीर को खींचने के लिए कहा. कपिल ने रोमी से कहा कि वे इस तस्वीर को अपने बच्चों को दिखा सकते हैं. इसी तरह कपिल ने रोमी को प्रपोज किया. कपिल और रोमी ने 1980 में शादी की. 1996 में वे एक बेटी के माता-पिता बने. वहीं, जब उनकी बेटी श्रुति दो साल की थी तो 1988 में कमल हासन ने सरिका से शादी की.  2004 में दोनों का तलाक हो गया.

homesports

कपिल देव का तमिल के सुपरस्टार की Ex Wife के साथ था ‘लव कनेक्शन’



Source link