श्योपुर में कॉलेज छात्रा से ऑटो चालक ने की छेड़छाड़: कॉलेज जाते समय बीए छात्रा को गलत रास्ते ले गया, मोबाइल नंबर मांगा; आरोपी फरार – Sheopur News

श्योपुर में कॉलेज छात्रा से ऑटो चालक ने की छेड़छाड़:  कॉलेज जाते समय बीए छात्रा को गलत रास्ते ले गया, मोबाइल नंबर मांगा; आरोपी फरार – Sheopur News



श्योपुर में कॉलेज जाने के लिए ऑटो में बैठी 19 वर्षीय छात्रा से ऑटो चालक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

.

सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कॉलेज जाने के लिए जैन रेस्टॉरेंट के पास से एक ऑटो में बैठी। चालक ने उसे गांधी चौक पर उतार दिया।

जब छात्रा दूसरा ऑटो लेने लगी तो वही चालक उसे कॉलेज तक छोड़ने की पेशकश करने लगा। छात्रा ने भरोसा कर लिया और उसी ऑटो में बैठ गई।

पटेल चौक पहुंचने पर चालक ने छात्रा से उसका नाम पूछा और निजी जानकारी लेने लगा। उसने छात्रा से रोज़ कॉलेज छोड़ने की बात कहते हुए उसका मोबाइल नंबर मांगा। जब छात्रा ने पुलिस को फोन करने का बहाना किया तो आरोपी अतीक हुसैन ने गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। घबराकर छात्रा तुरंत ऑटो से कूद गई और आरोपी वहां से भाग निकला।

छात्रा ने घटना की जानकारी अपने भाई और पड़ोसी को दी, जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अतीक हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और बताया कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link