Last Updated:
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर और सिंगरौली में नए मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअल लोकार्पण किया. साथ ही बैतूल, पन्ना, धार और कटनी में PPP मॉडल से नए मेडिकल कॉलेज खोलने …और पढ़ें
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्योपुर और सिंगरौली में नए मेडिकल कॉलेज का वर्चुअली लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में अब सरकारी और निजी मिलाकर कुल 32 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं, जबकि 2003 में केवल 5 कॉलेज थे. सरकार का लक्ष्य है कि हर जिले में मेडिकल या आयुर्वेदिक कॉलेज की स्थापना की जाए. इस मौके पर 8 लाख वरिष्ठ नागरिकों को ‘वय वंदना कार्ड’ की सौगात दी गई. नड्डा और मुख्यमंत्री ने मंच से पांच वरिष्ठ नागरिकों को कार्ड वितरित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस कार्ड के माध्यम से 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी. इसके अलावा ‘आयुष्मान सखी’ चैटबॉट और ‘आशा संवाद’ कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई.
आयुष्मान भारत योजना ने स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया का पहला देश है जिसने अपनी आधी से अधिक आबादी को 5 लाख रुपये सालाना के स्वास्थ्य कवरेज का लाभ दिया है. आयुष्मान भारत योजना ने स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति ला दी है. नड्डा ने मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड, एनीमिया जांच और यकृत मिशन जैसी पहलों की सराहना की. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने 1 करोड़ लोगों की लीवर स्क्रीनिंग पूरी कर ली है, जो एक बड़ी उपलब्धि है.
गरीबों के लिए मेडिकल कॉलेजों में 75% सीटें मुफ्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार मिशन मोड में काम कर रही है और स्वास्थ्य सेवाओं को हर नागरिक तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए मेडिकल कॉलेजों में 75% सीटें मुफ्त होंगी. राज्य में मुफ्त एयर एम्बुलेंस और शव वाहन जैसी योजनाओं की भी शुरुआत की गई है. केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में बैतूल, पन्ना, धार और कटनी जिले में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर स्थापित होने वाले नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के लिए संबंधित निवेशक समूहों के साथ अनुबंध पत्रों पर हस्ताक्षर एवं आदान-प्रदान भी किए गए.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें