बिजली बिल बढ़ने, फसल बीमा राशि कम होने का विरोध: मंदसौर में सड़क पर निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की – Mandsaur News

बिजली बिल बढ़ने, फसल बीमा राशि कम होने का विरोध:  मंदसौर में सड़क पर निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की – Mandsaur News


मंदसौर में कांग्रेस ने आक्रोश रैली निकाली। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर स्मार्ट मीटर की वजह से बिजली बिल बढ़ने की शिकायत की। जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग की ओर से सोमवार को निकाली रैली गांधी चौराहा से शुरू होकर सिटी कोतवाली थाने पहुंची।

.

किसानों ने यहां कृषि विभाग पर फसल बीमा राशि में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि सैटेलाइट सर्वे के नाम पर बहुत कम बीमा राशि दी गई। किसानों की सहमति के बिना बीमा प्रीमियम भी काटा गया है।

स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी लोगों ने विरोध किया तो महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूपल संचेती ने एक झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली महिला का 18 हजार रुपए का बिजली बिल का जिक्र किया। इस दौरान कई नागरिकों ने 2 से 15 हजार रुपए तक के अधिक बिल आने की शिकायत की।

प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों से सीधा संवाद भी हुआ। किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं और अधिकारियों से सवाल जवाब किया।

पिछड़ा वर्ग के जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर ने बताया कि सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों से लूट कर रही है। जो व्यक्ति 10 हजार महीना कमाता है वह 5 हजार बिजली का बिल भर रहा है तो यह सरकार का डाका है।

इसी प्रकार फसल बीमा के नाम पर सरकार 268 करोड रुपए वसूलती है, और किसानों के खातों में 300 या 400 रुपए आते हैं तो यह गलत है। इन्ही सब मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। सरकार सिर्फ वोट लेने का काम ना करें किसानों की भी सोंचे।

रैली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमसिंह भाटी, गोविंदसिंह पंवार, सुरेश पाटीदार, विरेन्द्रसिंह हाड़ा, भवानीशंकर धाकड़, शीतलसिंह बोराना, माजीद चौधरी, अनीस मंसूरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए।



Source link