अब गमले में ही उगा सकते हैं गुड़हल का पौधा, तेजी से खिलेंगे फूल, घर को बनाएंगे मिनी नर्सरी!

अब गमले में ही उगा सकते हैं गुड़हल का पौधा, तेजी से खिलेंगे फूल, घर को बनाएंगे मिनी नर्सरी!


Last Updated:

Gurhal ka Paudha Ugane ke Tips: घर की बालकनी में या फिर छोटे स्पेस में आप गुड़हल का पौधा लगाना चाहते हैं तो ये टिप्स आपके बहुत काम आएंगे.

मोहन ढाकले/बुरहानपुर: कई फूलों के पौधे ऐसे होते हैं कि जिन पर जब फूल लगते हैं तो वह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना शुरू कर देते हैं. गुड़हल का भी ऐसा ही पौधा है कि जिस पर रंग बिरंगे फूल लगते हैं. यह फूल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. इसलिए यह पौधा हर गार्डन में देखने को मिलता है. आज हम आपको आपके घर पर गमले में यह पौधा कैसा लगा सकते हैं. कृषि अधिकारी के अनुसार सही जानकारी बताने के लिए जा रहे हैं यदि आप उनकी बातों का पालन करते हुए हैं तो आपके घर पर गमले में लगाते हैं तो पौधा भी लग जाएगा उस पर कई सारे फूल भी लगना शुरू हो जाएंगे.

एक्सपर्ट कृषि अधिकारी ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके से बात की तो उन्होंने बताया कि अगर गुलहड़ का पौधा गमले में लगा रहे हैं तो एक बड़े आकार का गमला ले ताकि गुड़हल के पौधे की जड़े अच्छी तरह से विकास कर सके बड़े साइज का गमला लेकर एक तिहाई उपजाऊ मिट्टी एक तिहाई वर्मी कंपोस्ट और इतनी ही मात्रा में बालू लेकर अच्छे से मिला ले उसके बाद गमले में इस मिट्टी को भरकर गुड़हल के पौधे को रखकर चारों ओर से हाथ से मिट्टी को दबाकर पानी डाल दे. और समय-समय पर उसको खाद और पानी देते रहे जिससे आपका पौधा भी जल्दी से लग जाएगा और उस पर फूल भी अधिक लगना शुरू हो जाएंगे. बस आपको इस गमले को पर्याप्त धूप जहां पर मिलती है वहां पर रोज रखना है ऐसा करने से पौधे की ग्रोथ तेजी से होगी.

15 दिन में देते रहे खाद 
कृषि अधिकारी बताते हैं कि यह पौधा लगाने के बाद आपको हर 15 दिन में इसको खाद देते रहना है और नियमित रूप से पानी डालना है और इस गमले को धूप वाले स्थान पर भी रखना है यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके यहां पर भी रंग-बिरंगे फूल इस पौधे पर लगना शुरू हो जाएंगे और अधिक फूल लगेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर पर बनाएं मिनी नर्सरी! गमले में ही धपा-धप खिलेंगे फूल, बालकनी बनेगी रॉयल



Source link