बुरहानपुर में गणेश उत्सव के लिए ट्रैफिक व्यवस्था बदली: शहर में भारी वाहनों की एंट्री सुबह 10 से रात 11 बजे तक बैन, ऑटो के लिए नए रूट – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में गणेश उत्सव के लिए ट्रैफिक व्यवस्था बदली:  शहर में भारी वाहनों की एंट्री सुबह 10 से रात 11 बजे तक बैन, ऑटो के लिए नए रूट – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर में गणेश उत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। शहर के परकोटा क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। जैनाबाद से आने वाले वाहनों को घोसिवाडा से बड़ा ताप्ती पुल होते हुए थाना शिक

.

ऑटो के लिए नया रूट निर्धारित ​​​जिजामाता चौराहा और गणपति चौराहा पर सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक यातायात पुलिस तैनात रहेगी। प्रतिमा स्थापना के समय जिजामाता से गणपति मार्ग पर वाहनों को जरूरत के अनुसार डायवर्ट किया जाएगा।

ऑटो चालकों के लिए नया रूट निर्धारित किया गया है। वे जयस्तंभ से मंडी चौक, अड्डे की मस्जिद, फुल चौक बाई साहब की हवेली और पांडुमल चौराहा होते हुए निकलेंगे। गांधी चौक और कमल चौक की ओर ऑटो की एंट्री बैन रहेगी।

गलत सूचना फैलाने वालों पर कार्रवाई कमल चौक पर चार पहिया वाहनों की पार्किंग बंद रहेगी। इसके बजाय वाहन सिटी मॉल के सामने पार्क किए जा सकेंगे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बाजार में चार पहिया वाहनों का उपयोग न करें।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत सार्वजनिक स्थानों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस तैनात की गई है। थाना क्षेत्र में शाम के समय नियमित फुट पेट्रोलिंग की जा रही है। बाजारों और मुख्य चौराहों पर विशेष बैरिकेडिंग की गई है। अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link