निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में बारिश का कोटा पूरा, दो दिन ब्रेक के बाद आएगा बवंडर!

निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में बारिश का कोटा पूरा, दो दिन ब्रेक के बाद आएगा बवंडर!


Last Updated:

MP Weather News: सागर सहित बुंदेलखंड में मौसम को लेकर रोज बदलाव देखने को मिल रहे हैं कभी बारिश तो कभी धूप छांव का सिलसिला चल रहा है मंगलवार सुबह से आसमान में बदल तो छाए हैं लेकिन इसके साथ-साथ धूप भी बीच-बीच में निकल रही है अगले तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा.

अगस्त के आखिरी दिनों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक बादलों की आवाजाही और धूप छांव का सिलसिला बना रहेगा लो प्रेशर एरिया बनने वाले दबाव क्षेत्र में बारिश की संभावना रहेगी वहां हल्की बारिश हो सकती है

सागर मौसम विभाग

बुंदेलखंड के टीकमगढ़ निवाड़ी छतरपुर जिले में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है बाकी बचे दमोह पन्ना और सागर में भी 70 से 80% बारिश हो चुकी है जबकि अभी इस सीजन में सितंबर का महीना बाकी है

सागर मौसम विभाग

सोमवार को जिले की कुछ स्थानों पर हल्की रिमझिम बारिश दर्ज की गई जो अधिकतम आधा इंच तक रही इसके अलावा कई तहसीलों में एक बूंद भी पानी नहीं गिरा

3 डिग्री का उछाल तापमान में

बारिश नहीं होने की वजह से तापमान में 3 डिग्री का उछाल देखने को मिला है दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री था

इंद्रधनुष आसमान में मिला

मौसम विभाग के अनुसार अब सागर सहित बुंदेलखंड में बारिश का एक दौर 30 अगस्त से शुरू होगा जो कि 3 सितम्बर तक चलने की संभावना बनी हुई है. लेकिन इस दौरान रोजाना तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी बढ़ती हुई गर्मी से लोग बेचैन हो सकते हैं

सागर मौसम अलर्ट

लगातार हो रही मौसम में बदलाव की वजह से इंसानों की सेहत पर भी इसका विपरीत प्रभाव देखने को मिलता है ऐसे में लोगों को सतर्क और सावधानी रखनी चाहिए मुंह पर मास्क लगाए रखें बार-बार हाथ धोने साफ एवं स्वच्छ पानी पीते रहे.

3 सितंबर तक चलेगी बारिश

सागर जिले में इस सीजन में अभी तक 980 mm औसत बारिश हो चुकी हैं. जिसमें देवरी में सबसे ज्यादा 1298.2 mm यानी 50 इंच वर्षा हुई, सागर केन्द्र में 834.3 mm, जैसीनगर में 930.0 mm., राहतगढ़ में 1187.4 mm., बीना में 900.2 mm., खुरई में 1099.2 mm, हुई है.

अलर्ट

मालथौन में 890.3 mm., बण्डा में 784.0 mm, शाहगढ में 802.8 , गढ़ाकोटा में 842.0<br />mm,रहली में 802.5 , देवरी में 1216.2 तथा केसली में 1141.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है.

homemadhya-pradesh

टीकमगढ़, छतरपुर में बारिश का कोटा पूरा, दो दिन ब्रेक के बाद आएगा बवंडर!



Source link