When the railway officials got infected, more than 27 employees went on leave after handing over the applications, half returned to the consultation | रेलवे अधिकारी संक्रमित निकले तो 27 से ज्यादा कर्मचारी आवेदन थमाकर छुट्टी पर चले गए, समझाइश पर आधे लौटे

When the railway officials got infected, more than 27 employees went on leave after handing over the applications, half returned to the consultation | रेलवे अधिकारी संक्रमित निकले तो 27 से ज्यादा कर्मचारी आवेदन थमाकर छुट्टी पर चले गए, समझाइश पर आधे लौटे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • When The Railway Officials Got Infected, More Than 27 Employees Went On Leave After Handing Over The Applications, Half Returned To The Consultation

रतलाम19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कंट्रोल रूम को तीन तरफ से पैक कर दिया है, सिर्फ ब्रिज वाला रास्ता खुला है।

  • डीआरएम ऑफिस में मचा हड़कंप, अधिकारियों को संभालना पड़ा मोर्चा, रेलवे नहीं कर रहा संक्रमण से बचाव के पर्याप्त इंतजाम

कोरोना वायरस का डर रेलकर्मियों पर हावी होता जा रहा है। इसके चलते बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कुछ घंटों के लिए हड़कंप मच गया। मामले की जड़ में तीसरी मंजिल पर स्थित तकनीकी विभाग के एक अधिकारी का पॉजिटिव निकलना है।

ऑफिस पहुंचे दो शाखा के 27 से ज्यादा कर्मचारी इतने भयभीत हो गए कि आनन-फानन में अधिकारी को छुट्टी की एप्लीकेशन थमाकर घर चले गए। चंद मिनटों में दोनों सेक्शन खाली हो गए। बात दूसरे सेक्शनों तक पहुंची तो वहां के कर्मचारी भी इधर-उधर होने लगे। इस पर अधिकारियों ने सारे कर्मचारियों को समझाया कि संक्रमित अधिकारी 25 जुलाई से ही छुट्‌टी पर चल रहे थे, इसलिए कोई खतरा नहीं है तब जाकर दोपहर तक कर्मचारी काम पर लौटे, हालांकि कुछ बीमारी या अन्य कारणों का हवाला देकर नहीं आए। उधर बुधवार को संक्रमित अधिकारी को इंदौर रेफर कर दिया है।

कंट्रोल रूम – 24 घंटे चालू रहता है, फिर भी नियमित सैनिटाइज्ड नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों को रोजाना बुलाया जा रहा है जबकि अन्य विभाग में अल्टरनेट डे काम लिया जा रहा है। मंगलवार को एक कोरोना संदिग्ध कर्मचारी की मृत्यु के बाद शाम को सैनिटाइज किया था। हाथ धोने के लिए हैंड सेनेटाइजर मशीन लगी है। कंट्रोल को सुरक्षित करने के लिए ऊपर जाने वाले चढ़ाव और डीआरएम कक्ष की तरफ आने वाले गलियारे का चैनल गेट बंद कर दिया है।

रेलवे अस्पताल-आठ दिन पहले ही आइसोलेशन वार्ड में पॉजिटिव मरीजों का इलाज शुरू हुआ है और दो मेल नर्स संक्रमित हो चुके हैं। एक की छुट्टी हो चुकी, दूसरे का इंदौर में इलाज चल रहा है। 44 बिस्तर क्षमता वाले वार्ड में फिलहाल 19 मरीज भर्ती है। मेडिकल कॉलेज फूल होने के बाद 26 अगस्त से मरीजों को यहां भर्ती करना शुरू किया था। डॉ. अविनाश चंद्र को इनचार्ज मेडिकल ऑफिसर बनाया है। 5 मरीजों की डिस्चार्ज भी किया जा चुका है।

स्टेशन- पहले जैसे सख्ती नहीं रही, प्लेटफॉर्म चार वाले एंट्री गेट पर बेरोकटोक कोई भी आ-जा सकता है। कुर्सी-टेबल लगी है, लेकिन आरपीएफ जवान तभी आते हैं, जब ट्रेन आने का समय होता है। ठेकेदार द्वारा स्टेशन एरिया की सफाई भी ठीक से नहीं की जा रही है। स्पेशल ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और अन्य चेकअप करने वाला स्टाफ भी गाड़ी आने के समय ही दिखता है। बाकी समय रेलवे कर्मचारी व अन्य आराम से घूमते रहते हैं।

एसआई की रिपोर्ट पॉजिटिव, परिजन होम क्वारेंटाइन
पिपलौदा | पिपलौदा पुलिस थाना के एसआई की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर योगेंद्र गामड़ ने बताया कि शाम करीब 4 बजे वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्दी-खांसी का इलाज करवाने आए थे। लक्षण दिखने पर जांच की गई। इससे उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वहीं, ग्राम रियावन का एक व्यक्ति, ग्राम अयाना की एक महिला, पुलिस थाना पिपलौदा के एक पुलिसकर्मी की भी जांच की, जाे निगेटिव रहे। एसआई के निवास पर उनकी पत्नी, 15 दिन का नवजात, मां व सांस रहती है। सभी होम क्वारेंटाइन किए।

6 संकुल के शिक्षकों की होगी कोरोना की जांच
रतलाम | शहर के 6 संकुल के शिक्षकों की कोरोना की जांच होगी। यह जांच गुरुवार को होगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी संकुलों को इसके आदेश जारी किए हैं।

0



Source link