New-gen Hyundai i20
New-gen Hyundai i20 के एक्सटीरियर और इंटीरियर मौजूदा मॉडल से अलग हैं. साथ ही कार के मैकेनिज्म को भी अपग्रेड किया गया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
September 4, 2020, 5:56 AM IST
टेस्टिंग के दौरान नजर आई New-gen Hyundai i20
New-gen Hyundai i20 को दिल्ली में टेस्ट के दौरान देखा गया. भारतीय बाजार में जून में लॉन्च होने वाली थी. मगर कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई है. अब रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नई आई20 को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा.
इंजनNew-gen Hyundai i20 में इंजन के तीन ऑप्शन मिलेंगे. इनमें 81.8bhp पावर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल, 100bhp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन और 100bhp पावर वाला 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल हैं. इसके अलावा मल्टीपल ट्रांसमिशन का भी विकल्प कंपनी दे सकती है, जिसमें 7 स्पीड डीसीटी भी शामिल है. न्यू-जेनरेशन आई20 लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स से लैस होगी. इनमें 6-एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स और रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर शामिल हैं.
ये भी पढ़ें : Skoda ने पेश की पहली Enyaq iV इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में चलेगी 510 km
टॉप फीचर्स
नेक्स्ट-जेनरेशन ह्यूंदै आई20 कई शानदार फीचर्स से लैस होगी. इसमें ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. इसके अलावा ह्यूंदै की कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी ब्लूलिंक, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, ऐम्बिएंट लाइटिंग, की-लेस एंट्री ऐंड गो और Bose प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी होंगे. नई कार एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललैम्प, रेन सेंसिंग वाइपर्स, 16-इंच डायमंड-कट अलॉय वील्ज और रूफ-इंटीग्रेटेड स्पॉइलर के साथ आएगी.
कितनी हो सकती है कीमत?
ऐसे अंदाजा लगाया जा रहा है New-gen Hyundai i20 की एक्स शोरूम कीमत लगभग 6 लाख रुपये से शुरू हो सकती है.