भारतीय टेस्ट इतिहास के दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने बीते रविवार (24 अगस्त) को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी. लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे पुजारा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी. पुजारा भारत के टेस्ट इतिहास के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए कई मैच विनिंग ऐतिहासिक पारियां खेली हैं. आज हम आपको पुजारा के 5 कीर्तिमान के बारे में बताएंगे, जिसे शायद ही कोई तोड़ पाए.
पांचों दिन तक बल्लेबाजी
टेस्ट क्रिकेट का एक मैच पांच दिन में खत्म होता है, जहां 2 टीमें बल्लेबाजी करती हैं, लेकिन आपको जानकर हैरान होगी. चेतेश्वर पुजारा ने अकेले 5 दिनों तक बल्लेबाजी की है. साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ पुजारा ने पांच दिनों तक बल्लेबाजी की. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अभी तक कुल 13 बल्लेबाज ऐसा कर पाए हैं.
कोहली से भी आगे ये दिग्गज
पुजारा टेस्ट क्रिकेट में मिली जीत में 50+ सबसे ज्यादा बार बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. वे इस मामले में कोहली और लक्ष्मण से आगे हैं. पुजारा ने अपने करियर के दौरान 36 बार भारतीय टीम की जीत मे 50+ रन बनाए हैं. वे इस मामले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और वीवीएस लक्ष्मण से आगे हैं. कोहली और लक्ष्मण ने 30 बार ऐसा किया है. नंबर 1 पर सचिन 44 बार वहीं दूसरे टेस्ट की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ 38 बार के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
सबसे ज्यादा सेना जीत का हिस्सा
चेतेश्वर पुजारा सबसे ज्यादा बार सेना देशों में मिलने वाली जीत का हिस्सा रहे हैं. पुजारा 11 बार सेना देशों में मिली जीत में टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं. उनके बाद जसप्रीत बुमराह 10 बार के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
ये भी पढ़ें: भारत के इस एक्सप्रेस गेंदबाज ने रफ्तार से मचाई तबाही, 2 गेंदों में 2 विकेट लेकर मचाई सनसनी
सबसे ज्यादा गेंदे खेली
एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा गेंद खेलने के मामले में पुजारा नंबर 1 पर हैं. पुजारा ने इस मामले में द्रविड़ को भी पीछे छोड़ दिया. पुजारा ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में 525 गेंद खेली थी. इससे पहले भारत के दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ने एक पारी में 495 गेंद खेली थी. द्रविड़ ने ये कारनामा 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में किया था.
घरेलू टेस्ट मैच में 18 डबल सेंचुरी
चेतेश्वर पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक जड़ा है. उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर के दौरान 18 दोहरे शतक जड़े हैं. वे इस मामले में नंबर 1 पर हैं. उनके आसपास भी कोई नहीं भटकता.