मंगलवार को रतलाम जिले में पौने घंटे के करीब बारिश का दौर देखा गया. इस दौरान निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई. वहीं मंदसौर में भी तेज बारिश के चलते पानी नदी नालों के ऊपर से बह उठा. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे के लिए प्रदेश के उज्जैन संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. हालांकि अन्य जिलों में हल्की बारिश का दौर ही देखा जाएगा.
मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में लो प्रेशर सिस्टम उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है. साथ ही यहां एक साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम भी सक्रिय हुआ है. इसके अतिरिक्त एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान और हरियाणा के ऊपर बना हुआ है. वही एक मानसून ट्रफ प्रदेश के सीधी जिले से होते हुए बंगाल की खाड़ी में मिल रहा है. हालांकि अगले 24 घंटे तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना नहीं है. वहीं इसके बाद एक बार फिर प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू होगा.
पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश
अलीराजपुर – 38 मिमी
भोपाल में 37.8 मिमी
अलीराजपुर (काठीवाड़ा) में 37 मिमी
सिंगरौली में 35.8 मिमी
मंदसौर (भानपुरा) में 30.4 मिमी
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा
तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: खजुराहो (छतरपुर) – 35°C (सबसे ज्यादा), ग्वालियर – 33.7°C, टीकमगढ़ – 33.5 °C, दतिया – 33.4°C, सतना – 32.7°C
न्यूनतम तापमान: खरगोन – 18.8°C (सबसे कम), नरसिंहपुर/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 19.6°C, खंडवा – 20°C, अमरकंटक (अनूपपुर) – 20.7°C, राजगढ़ – 21.2°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 33.7°C
जबलपुर – 32.6°C
भोपाल – 29.4°C
इंदौर – 27.8°C
उज्जैन – 27.7°C