सोनम रघुवंशी की तरह… श्रद्धा तिवारी के परिवार ने भी किया टोटका, 5 दिन से लापता है छात्रा

सोनम रघुवंशी की तरह… श्रद्धा तिवारी के परिवार ने भी किया टोटका, 5 दिन से लापता है छात्रा


Last Updated:

Indore Missing Girl Shradha Tiwari Case: इंदौर की 17 वर्षीय श्रद्धा तिवारी 5 दिन से लापता है. सीसीटीवी में वह अकेले जाती दिखी है. नाराज होकर घर छोड़ने की आशंका है. परिवार ने दरवाजे पर उसकी उल्टी तस्वीर लगाई है,…और पढ़ें

सोनम रघुवंशी की तरह... श्रद्धा तिवारी के परिवार ने भी किया टोटकाइंदौर की श्रद्धा तिवारी 5 दिन से लापता
Indore Crime News. इंदौर की रहने वाली 17 वर्षीय आयुषी तिवारी, जो अब श्रद्धा तिवारी के नाम से भी पहचानी जाती है, पिछले 5 दिनों से लापता है. बताया जा रहा है कि वह किसी पारिवारिक बात पर नाराज होकर घर से चली गई थी. परिवार ने कई जगह उसकी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

श्रद्धा के परिजनों का कहना है कि वह पढ़ाई और घर के अनुशासन को लेकर परेशान थी. परिजनों ने बताया कि घर में डांट-फटकार के बाद वह नाराज हो गई और बिना किसी को बताए घर से निकल गई. इस बीच श्रद्धा का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वह अकेले जाती हुई नजर आ रही है. इससे साफ हो गया है कि उसके साथ कोई जबरदस्ती नहीं हुई, बल्कि वह खुद ही कहीं चली गई है. श्रद्धा की मां अर्चना तिवारी और पिता का कहना है कि उन्होंने हर संभव प्रयास किया है – रिश्तेदारों से संपर्क किया, सोशल मीडिया पर सूचना डाली, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

आखिरकार, परिजनों ने एक पुराने टोटके का सहारा लिया. श्रद्धा की उल्टी तस्वीर घर के बाहर दरवाजे पर लगाई गई है. ऐसा माना जाता है कि जब कोई अपनी मर्जी से घर छोड़ कर जाता है और अगर घर वाले उसकी उल्टी तस्वीर दरवाजे पर लगाते हैं, तो वह जल्द ही वापस लौट आता है.

इससे पहले भी इंदौर की ही एक युवती सोनम रघुवंशी के लापता होने पर उसके परिजनों ने यही टोटका किया था, और कुछ दिनों में वह वापस लौट आई थी. इसी उम्मीद में श्रद्धा के परिवार ने भी यह उपाय किया है.

इंदौर पुलिस की टीमें लगातार श्रद्धा की तलाश में लगी हुई हैं. मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

परिवार को अब भी पूरी उम्मीद है कि श्रद्धा सुरक्षित है और जल्द ही घर लौट आएगी. मां अर्चना तिवारी ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को श्रद्धा के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क करें. यह मामला अब पूरे इंदौर में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग श्रद्धा की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं.

रिपोर्टर- मिथिलेश गुप्ता

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

सोनम रघुवंशी की तरह… श्रद्धा तिवारी के परिवार ने भी किया टोटका



Source link