नई दिल्ली. भारतीय टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस के लिए जल्द ही Bronco टेस्ट लॉन्च किया जाने वाला है. इस टेस्ट को पास करने के बाद ही कोई भी खिलाड़ी टीम में जगह बना पाएगा. इस टेस्ट को लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने एक ऐसा बयान दिया है जो सच में चौंकाने वाला है. मनोज तिवारी का दावा है कि रग्बी स्टाइल का ब्रोंको टेस्ट शुरू करने का फैसला रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखने की एक कोशिश है. रोहित शर्मा 38 साल के हो गए हैं और वो 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते हैं लेकिन अगर वो ब्रोंको टेस्ट में फेल हो गए तो उन्हें टीम में जगह मिल पाना मुश्किल होगी ब्रोंको टेस्ट काफी मुश्किल फिटनेस टेस्ट में से एक है. लेकिन एकलौता सवाल ये है कि इसे अभी क्यों लाया जा रहा है. जब आपके नए हेड कोच को पहली सीरीज से ये जिम्मेदारी मिली थी जब क्यों इसे लॉन्च नहीं किया गया. ये किसकी सोच है, इसे किसने शुरू किया, कुछ दिन पहले किसने इस टेस्ट को लागू किया. ये एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब मेरे पास नहीं है लेकिन अगर देखा जाए तो रोहित अगर अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत नहीं करते हैं तो ये उनके लिए मुश्किल होने वाला है और मुझे लगता है कि ब्रोंको टेस्ट में उन्हें रोक दिया जाएगा.’