Last Updated:
Jabalpur News: पूर्वी मध्यप्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण के कारण नई मौसम प्रणालियां भी सक्रिय हुई हैं. इसका दबदबा कल से देखने को मिलेगा. जहां तेज बारिश का सिलसिला शुरू होगा.
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश का असर ज्यादा होगा और कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश तक की संभावना है. मानसून सीजन में अब तक जिले में 968.6 मिमी यानी 38 इंच बारिश हो चुकी है. जबकि पिछले साल आज के दिन तक यह आंकड़ा 1090.7 मिमी यानी 42.9 इंच था. जो यह दर्शाता है कि पिछले साल आज के दिन तक करीब 5 इंच बारिश ज्यादा हुई थी.
जबलपुर जिले में बीते दो दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है. जहां अधिकतम तापमान 2 डिग्री उछलकर 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 24.02 डिग्री सेल्सियस रहा. जिले में उत्तर-पश्चिमी हवाएं 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं.
नर्मदा का बढ़ा जलस्तर
प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. बीते दिन जबलपुर के बरगी बांध के 21 में से 9 गेटों को खोल दिया गया. जिसके साथ ही नर्मदा का रौद्र रूप भी देखने को मिल रहा है. गेटों की ऊंचाई 0.78 मीटर तक खोली गई. जिसके चलते नर्मदा के घाटों में जलस्तर बढ़ गया. मानसून सीजन में यह तीसरी बार है जब बरगी बांध के गेट खोले गए हैं. बरगी बांध के गेट खोले जाने के बाद नर्मदा का जलस्तर 4 से 5 मीटर तक ऊपर आ गया है. जहां निचले इलाके के रहवासी एरिया में भी अलर्ट जारी किया गया है