मैहर में जबलपुर से लाई गईं प्रतिमाओं की डिमांड: गणेश चतुर्थी पर 20 पंडालों में स्थापना, जिले में छुट्टी घोषित – Maihar News

मैहर में जबलपुर से लाई गईं प्रतिमाओं की डिमांड:  गणेश चतुर्थी पर 20 पंडालों में स्थापना, जिले में छुट्टी घोषित – Maihar News


मैहर में गणेश चतुर्थी का पर्व उत्साह से मनाया जा रहा है। नगर में 20 से अधिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना हो रही है। अधिकतर प्रतिमाएं 150 किलोमीटर दूर जबलपुर से लाई गई हैं।

.

बुधवार दोपहर से श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं को पंडालों तक ले गए। नगरीय क्षेत्र में पुरानी बस्ती, घंटाघर, सब्जी मंडी, गल्ला मंदिर और रेलवे स्टेशन रोड पर मंडलियों ने रंग-बिरंगे पंडाल सजाए हैं।

पुजारी योगेश महाराज ने बताया कि इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर कई शुभ योग बन रहे हैं। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। हिंदू पंचांग के अनुसार, गणपति स्थापना का शुभ समय 27 अगस्त को सुबह 11:05 से शाम तक का है। मगर मध्याह्न काल पूजा के लिए यह समय सर्वोत्तम माना गया है। दस दिवसीय उत्सव का समापन 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर होगा।

प्रशासन ने सभी मंडलियों को मूर्ति स्थापना और विसर्जन के दिशा-निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने गणेश चतुर्थी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

इस वर्ष बच्चों में गणेश स्थापना को लेकर विशेष उत्साह है। जबलपुर के कलाकारों द्वारा बनाई गई प्रतिमाएं मैहर में सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। ये प्रतिमाएं बड़े पंडालों की शोभा बढ़ा रही हैं।



Source link