Last Updated:
Bhopal Creators Summit 2025: झीलों के शहर राजधानी भोपाल में सोशल मीडिया के कंटेंट क्रिएटर्स का 31 अगस्त को जमावड़ा लगने जा रहा है. अब अगर आप भी इस समिट में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको एंट्री टिकट लेनी होगी. अब समिट में क्या कुछ होगा खास और कैसे करें रजिस्टर, जानें.

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल देश की सबसे क्लीन और ग्रीन कैपिटल है, जो तेजी से मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों की लीग में शामिल हो रही है. इस कड़ी में यहां सोशल मीडिया में कंटेंट बनाने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है. अब अगर आप भी कंटेंट क्रिएटर हैं, तो आपके लिए आगे कुछ खास है.

ताल नगरी भोपाल में राजधानी के सभी डिजिटल टैलेंट को एक मंच देने के लिए 31 अगस्त 2025 को भोपाल क्रिएटर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है.

राजधानी भोपाल में होने जा रही क्रिएटर्स समिट में इस साल शहरभर के 400 से ज्यादा सोशल मीडिया टैलेंट का जमावड़ा लगेगा. इस समिट में वर्कशॉप से लेकर कंपीटीशन तक का आयोजन किया जाएगा. अब कितनी एंट्री फीस है और क्या कुछ होगा खास, सब कुछ जानें.

भोपाल में होने जा रहे क्रिएटर्स के इस महाकुंभ में बड़ी संख्या में वो लोग शामिल होंगे जिन्होंने सोशल मीडिया और फोन को अपना अस्त्र बनाकर भोपाल से जुड़ी बातें और अपने टैलेंट के बल पर फेम हासिल किया है.

राजधानी में भोपाल क्रिएटर्स समिट 2025 का आयोजन 31 अगस्त को कोलार स्थित होटल प्राइड में सुबह 10 बजे से रात के 11 बजे तक किया जाएगा. जहां मध्यप्रदेश और खासकर भोपाल के सोशल मीडिया टैलेंट इकट्ठा होगा.

भोपाल क्रिएटर्स समिट में अगर आप भी हिस्सा लेना चाहते हैं तो उसके लिए पहले तो आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी. जहां आप तीन कैटेगरी (कंपीटीशन, एंट्री टिकट, वर्कशॉप) में रजिस्ट्रेशन फीस भरकर इस समिट का हिस्सा बन पाएंगे.

राजधानी भोपाल की क्रिएटर्स समिट में एंट्री के तीन ऑप्शन हैं, जिनके लिए आपको 300 रुपये से लेकर 1000 तक खर्च करने होंगे और bhopalcreatorssummit.in पर जाकर रजिस्टर करना पड़ेगा बस फिर क्या कीजिए इंफ्लुएंसर-इंफ्लुएंसर से मिलना-जुलना और संपर्क बनाना.