ग्वालियर में अजीब मामला: ड्रिप लगे बीमार दोस्त को बाइक पर घुमाया, वीडियो हुआ वायरल – Gwalior News

ग्वालियर में अजीब मामला:  ड्रिप लगे बीमार दोस्त को बाइक पर घुमाया, वीडियो हुआ वायरल – Gwalior News



इस तरह बाइक पर ड्रिप पकड़कर दोस्त को ले जा रहे थे युवक।

ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला सामने आया है। दो दोस्त हाथ में ड्रिप लगे एक बीमार दोस्त को बाइक पर घुमाते नजर आ रहे हैं। बुधवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।16 सेकंड के इस वीडियो में तीन दोस्त बाइक पर दिख रहे है

.

घटना ग्वालियर के नाका चंद्रवदनी इलाके की है। घटना दो दिन पहले रात की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक बीमार युवक ने खुद अपने दोस्तों को फोन कर अस्पताल बुलाया था। इसके बाद दोनों दोस्त उसे बाइक पर घुमाने ले गए थे। हालांकि बीमार दोस्त को घूमने के बाद वे उसे वापस अस्पताल छोड़ आए थे। बीमार दोस्त को बाइक पर घूमाते युवकों का यह वीडियो रास्ते से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक ने बनाया है। युवकों की पहचान नहीं हो सकी है।



Source link