राजेश कुमार मेहता मऊगंज, रश्मि चतुर्वेदी हनुमना एसडीएम नियुक्त: राजस्व अधिकारियों के बदले प्रभार, अपर कलेक्टर को मिला अपील प्रकरणों की सुनवाई का जिम्मा – Mauganj News

राजेश कुमार मेहता मऊगंज, रश्मि चतुर्वेदी हनुमना एसडीएम नियुक्त:  राजस्व अधिकारियों के बदले प्रभार, अपर कलेक्टर को मिला अपील प्रकरणों की सुनवाई का जिम्मा – Mauganj News



मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले में राजस्व अधिकारियों के बीच बुधवार को कार्यों का विभाजन कर दिया है। राजेश कुमार मेहता को मऊगंज और रश्मि चतुर्वेदी को हनुमना का एसडीएम नियुक्त किया गया है।

.

अपर कलेक्टर विकास मेहताब सिंह गुर्जर को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें समग्र शिक्षा अभियान, स्वीप, विकास शाखा, दीनदयाल अंत्योदय मिशन और कन्यादान योजना की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

वे जल ग्रहण मिशन, रोजगार गारंटी योजना, स्वच्छ भारत मिशन और लोक कल्याण शिविरों का भी प्रभार संभालेंगे।

जूल लीज नवीनीकरण, भूमि आवंटन का अपर कलेक्टर को मिला जिम्मा

अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार पांडेय को अपील प्रकरणों की सुनवाई और खाद्य सुरक्षा योजना का प्रभार मिला है। वे लोक सेवा गारंटी अधिनियम और राजस्व संबंधी प्रकरणों को भी देखेंगे। नजूल लीज नवीनीकरण, भूमि आवंटन और विवाह पंजीयन भी उनकी जिम्मेदारी में शामिल है।

संयुक्त कलेक्टर अयोध्या प्रसाद द्विवेदी को उप जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। वे आर्म्स शाखा, शिकायत शाखा और विभागीय जांच का कार्य देखेंगे। इनके अलावा वित्त, स्थापना और भू अर्जन की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है।

हनुमना और मऊगंज के एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में कार्यपालिक दंडाधिकारी और भू-अर्जन अधिकारी का कार्य करेंगे। साथ ही भाड़ा नियंत्रण अधिकारी और जन्म-मृत्यु पंजीयन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।



Source link