शिवपुरी शहर सहित अंचल में गणेश उत्सव का आगाज भक्तिमय माहौल में हुआ। मंगलवार को शहर के फिजिकल क्षेत्र से छोटी-बड़ी गणेश प्रतिमाओं को डीजे, गाजे-बाजे और रंग-गुलाल उड़ाते हुए शोभायात्रा के रूप में पांडालों तक ले जाया गया। इस दौरान क्षेत्र में भारी भीड़
.
शाम तक सभी पांडालों में गणेश प्रतिमाएं विराजमान हो गईं। अब अनंत चौदस तक घर-घर, मंदिरों और पांडालों में गणेश जी की पूजा-अर्चना का सिलसिला चलेगा।
शहर में करीब एक सैकड़ा छोटे-बड़े पांडालों में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। इनमें सबसे ऊंची 17 फीट की प्रतिमा कमलागंज के राजा पांडाल में बैठाई गई है, जो इस बार का मुख्य आकर्षण बनी हुई है।
इसके अलावा टेकरी, कस्टम गेट, फिजिकल, पुरानी शिवपुरी सहित करीब 15 प्रमुख पांडालों में 10 से 14 फीट की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। अन्य पांडालों में 10 फीट से कम ऊंचाई की प्रतिमाएं विराजमान हुई हैं।
गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही शिवपुरी शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है और बप्पा के जयकारों से गलियां गूंज उठी हैं।