दलीप ट्रॉफी 2025 का आगाज आज से: नॉर्थ जोन का सामना ईस्ट जोन से, सेंट्रल जोन से भिड़ेगा नॉर्थ-ईस्ट, बेंगलुरु में खेले जाएंगे मुकाबले

दलीप ट्रॉफी 2025 का आगाज आज से:  नॉर्थ जोन का सामना ईस्ट जोन से, सेंट्रल जोन से भिड़ेगा नॉर्थ-ईस्ट, बेंगलुरु में खेले जाएंगे मुकाबले


स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दलीप ट्रॉफी 2025 का आगाज आज से बेंगलुरु में होगा। टूर्नामेंट इस साल जोनल फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसमें छह टीमें हिस्सा ले रही हैं।

आज से दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू होंगे। पहला क्वार्टर-फाइनल नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन के बीच होगा। जबकि दूसरा सेंट्रल जोन और नॉर्थ-ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। दोनों मुकाबले BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बेंगलुरु के दो अलग-अलग ग्राउंड्स पर खेले जाएंगे।

दोनों क्वार्टर-फाइनल के विजेता सेमीफाइनल में साउथ और वेस्ट जोन से भिड़ेंगे। फाइनल 11 से 15 सितंबर तक खेला जाएगा।

साउथ-वेस्ट जोन सीधे सेमीफाइनल खेलेंगे इस साल दलीप ट्रॉफी फिर से जोन फॉर्मेट में खेली जाएगी। पिछली बार इसे चार टीमों (ए, बी, सी, डी) के बीच खेला गया था। इस टूर्नामेंट में कुल 5 मैच होंगे। 2 क्वार्टर फाइनल, 2 सेमीफाइनल और 1 फाइनल होगा। सभी मैच नॉकआउट होंगे, यानी हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। पिछले बार (2023-24) साउथ जोन ने खिताब जीता था, उन्होंने फाइनल में वेस्ट जोन को 75 रनों से हराया था। इसी कारण इस बार साउथ जोन और वेस्ट जोन सीधे सेमीफाइनल से खेलेंगे।

साउथ जोन टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम ने वेस्ट जोन को हराकर खिताब जीता था।

साउथ जोन टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम ने वेस्ट जोन को हराकर खिताब जीता था।

वेस्ट जोन ने सबसे ज्यादा 19 खिताब जीते दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे सफल टीम वेस्ट जोन रही है, जिसने अब तक 19 बार खिताब जीते हैं। इसके बाद नॉर्थ जोन का नाम आता है, जिसके पास 18 खिताब हैं, जबकि साउथ जोन ने 13 बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है। सेंट्रल जोन ने 6 और ईस्ट जोन ने 2 बार टाइटल जीता है। दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 1961-62 में हुई थी।

क्वार्टर फाइनल खेलने वाली टीमों का स्क्वॉड

गिल का खेलना मुश्किल नॉर्थ जोन की टीम भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को भी शामिल किया गया था। लेकिन, हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक बिमार होने की वजह से गिल का दलीप ट्रॉफी में खेलना मुश्किल है। गिल की गैरमौजूदगी में उप कप्तान अंकित कुमार टीम की कमान संभाल सकते हैं। टीम में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज और आयुष बडोनी जैसे कुछ चर्चित चेहरे शामिल हैं।

नॉर्थ जोन की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), शुभम खजूरिया, अंकित कुमार (उपकप्तान), आयुष बडोनी, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), यश धुल, अंकित कलसी, निशांत सिंधु, साहिल लोत्रा, मयंक डागर, युद्धवीर सिंह चरक, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, औकिब नबी।

ईश्वरन ईस्ट जोन की कप्तानी करेंगे अभिमन्यु ईश्वरन ईस्ट जोन की टीम की कप्तानी करेंगे। उन्हें ईशान किशन की गैरमौजूदगी में टीम की कमान सौंपी गई है। टीम की गेंदबाजी की कमान मोहम्मद शमी संभालेंगे। शमी आखिरी बार 2023 में टेस्ट मैच खेले थे।

ईस्ट जोन की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), आशीर्वाद स्वैन (विकेटकीपर), संदीप पटनायक, विराट सिंह, डेनिश दास, श्रीदम पॉल, शरनदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, रियान पराग, उत्कर्ष सिंह, मनीषी, सूरज सिंधु जायसवाल, मुकेश कुमार, आकाश दीप, मोहम्मद शमी।

टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को यह दलीप ट्रॉफी दी जाएगी।

टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को यह दलीप ट्रॉफी दी जाएगी।

सेंट्रल जोन में जुरेल-पाटीदार सेंट्रल जोन की टीम में ध्रुव जुरेल और रजत पाटीदार जैसे बड़े नाम शामिल हैं। जुरेल टीम की कप्तानी करेंगे। पाटीदार अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया में वापसी करने की कोशिश करेंगे। वे पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर हैं।

सेंट्रल जोन की टीम: ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), रजत पाटीदार (उपकप्तान), अर्यन जुरेल (विकेटकीपर), दिनेश मलवार, संजीत देसाई, कुलदीप यादव, आदित्य ठाकरे, दीपक चाहर, सारांश जैन, आयुष पांडे, शुभमन शर्मा, यश राठौड़, हर्ष दुबे, मानव सुथार, खलील अहमद।

नॉर्थ-ईस्ट टीम में कोई बड़ा नाम नहीं नॉर्थ-ईस्ट जोन की टीम टूर्नामेंट की सबसे कम अनुभवी टीम है। इसमें कोई बड़ा नाम नहीं है।

नॉर्थ-ईस्ट जोन की टीम: रोंगसेन जोनाथन, आकाश कुमार चौधरी, तेची डोरिया, युमनुम कर्णजीत, सेडेझाली रूपेरो, आशीष थापा, हेम बहादुर छेत्री, जेहू एंडरसन, अर्पित सुभाष भटेवरा, फिरोजम जोतिन सिंह, पालजोर तमांग, अंकुर मलिक, बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजम, आर्यन बोरा, लामाबम अजय सिंह।

कब और कहां देखें? दलीप ट्रॉफी 2025 के सभी मुकाबले भारतीय समयनुसार 9:30 बजे शुरू होंगे। टॉस 9 बजे होगा। दलीप ट्रॉफी के किसी भी मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट टीवी पर नहीं किया जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर होगी।

खबरें और भी हैं…



Source link