कॉलेज में विषय बदलने का मौका: यूजी-पीजी छात्रों को 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन की छूट, फीस भी वापस मिलेगी – Harda News

कॉलेज में विषय बदलने का मौका:  यूजी-पीजी छात्रों को 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन की छूट, फीस भी वापस मिलेगी – Harda News



कॉलेजों में प्रवेश ले चुके छात्रों के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत दी है। अब छात्र 15 सितंबर तक कॉलेज, विषय और संकाय (स्ट्रीम) बदल सकेंगे।

.

विभाग के स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर ने सभी यूनिवर्सिटीज के कुलसचिव और कॉलेज प्राचार्यों को इस संबंध में लेटर जारी किया है। इसके तहत छात्र अपना एडमिशन रद्द कर शुल्क वापस भी ले सकते हैं। वे दूसरे कॉलेज में स्थानांतरण करा सकते हैं, साथ ही विषय और स्ट्रीम भी बदल सकते हैं।

25 अगस्त से शुरू हुई प्रोसेस प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले ने बताया कि यह सुविधा 25 अगस्त से शुरू हो चुकी है। छात्रों को अपनी लॉगइन आईडी से ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर आवेदन कॉलेज प्राचार्य को देना होगा। यह प्रक्रिया 15 सितंबर तक चलेगी।

कॉलेज फैकल्टी के अनुसार, कुछ फॉर्म में तकनीकी त्रुटियां पाई गई हैं। उदाहरण के तौर पर, बायोलॉजी के छात्र के फॉर्म में मेजर विषय फिजिक्स भरा गया, जो गाइडलाइन के अनुसार संभव नहीं है। छात्र ऐसी शैक्षणिक जानकारी में सुधार कर सकते हैं। यह सुविधा यूजी और पीजी दोनों स्तर के छात्रों के लिए लागू होगी।



Source link