शिवपुरी में कुएं का ऊपरी हिस्सा धंसा: 2 लोग कुएं में गिरने से बचे, एक घायल; कुएं से लगा बिजली का खंभा गिरने की स्थिति में – Shivpuri News

शिवपुरी में कुएं का ऊपरी हिस्सा धंसा:  2 लोग कुएं में गिरने से बचे, एक घायल; कुएं से लगा बिजली का खंभा गिरने की स्थिति में – Shivpuri News



शिवपुरी में कुएं का ऊपरी हिस्सा धंसा

शिवपुरी के सईसपुरा क्षेत्र स्थित खटीक मोहल्ले में गुरुवार सुबह एक कुआं अचानक धंस गया। कुएं के पास बैठे दो लोग कुएं में गिरने से बच गए। लेकिन एक व्यक्ति घायल हो गया। बुधवार रात को तेज बारिश हुई थी।

.

घटना गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे की है। 50 वर्षीय अशोक माहौर और भूरा परिहार कुएं के पास बैठे थे। इसी दौरान कुएं का एक तिहाई ऊपरी हिस्सा भरभराकर धंस गया। दोनों व्यक्ति कुएं में गिरने से तो बच गए, लेकिन एक व्यक्ति हो चोटिल हो गया।

कुएं से लगे बिजली के खंभे ने बढ़ाई चिंता

लोगों ने बताया कि कुएं के पास एक बिजली का खंभा लगा है। कुएं का हिस्सा धंसने से खंभे के गिरने का खतरा बन गया है। रहवासियों ने चिंता जताई कि खंभे के गिरने से करंट फैलने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से मांग कि है कि खंभे को ठीक किया जाए।



Source link