Last Updated:
Indore News: इंदौर की श्रद्धा तिवारी पिछले 6 दिनों से लापता है. परिवार लगातार उसकी तलाश कर रही है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. हालांकि पुलिस की जांच में लव अफेयर का एंगल भी सामने आया है.
पुलिस कर रही श्रद्धा तिवारी की तलाश.इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर से लापता हुई श्रद्धा तिवारी का 6 दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है. परिवार उसे लगातार तलाश रहा है. बेटी की याद में आयुषी ऊर्फ श्रद्धा तिवारी के माता-पिता फूट-फूट कर रोने लगे. इतना ही नहीं उन्होंने एक इमोशनल अपील भी की है. माता-पिता ने कहा बेटी जहां भी हो वापस घर आ जा, तेरी बहुत याद आ रही है. आयुषी के पिता अनिल तिवारी भी काफी परेशान हैं. माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. आयुषी को 24 घंटे परिवार दिन रात तलाश रहा है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
मां ने बताया हुआ क्या था
पुलिस जांच में नया खुलासा
एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि श्रद्धा के माता-पिता को सार्थक के बारे में पता चलने पर उन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया था. इसी बात से नाराज होकर श्रद्धा घर छोड़कर चली गई. सिंह के मुताबिक, परिवार में इस मुद्दे पर तीखी बहस हुई थी. सार्थक से पूछताछ में उसने कहा कि पहले श्रद्धा से बात होती थी, लेकिन बहुत दिन पहले ही संपर्क टूट चुका है. पुलिस ने श्रद्धा के दोस्तों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें