पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सीहोर के सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे: बिना पूर्व कार्यक्रम अचानक पहुंचे; श्रद्धालुओं ने साथ में तस्वीरें खिंचवाई – Sehore News

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सीहोर के सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे:  बिना पूर्व कार्यक्रम अचानक पहुंचे; श्रद्धालुओं ने साथ में तस्वीरें खिंचवाई – Sehore News



400 साल प्राचीन सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में नरोत्तम मिश्रा ने की पूजा।

मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा गुरुवार को अचानक सीहोर पहुंचे। उन्होंने नगर के प्राचीन सिद्धि विनायक श्री गणेश मंदिर में विधिविधान से पूजा-अर्चना की। गणेश उत्सव के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़

.

मंदिर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले परिक्रमा की और फिर गर्भगृह में प्रवेश कर श्री गणेश के दर्शन किए। पुजारियों ने मंत्रोच्चार के बीच उन्हें पूजा करवाई। मंदिर प्रांगण में कुछ समय व्यतीत किया और श्रद्धालुओं से भी बातचीत की।

बताया जा रहा है कि वो निजी कार्यक्रम पर निकले थे और आस्था के चलते सीहोर स्थित इस प्राचीन मंदिर में दर्शन का निर्णय लिया।

भीड़भाड़ के बावजूद सुरक्षा में रही सतर्कता गणेश उत्सव के चलते मंदिर परिसर में काफी भीड़ रही, लेकिन नरोत्तम मिश्रा के आगमन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी गई।

पूर्व मंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई और गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।



Source link