दलीप ट्रॉफी में रजत पाटीदार का तूफान, शतकीय पारी में ठोक दिए 20 चौके और 2 छक्के

दलीप ट्रॉफी में रजत पाटीदार का तूफान, शतकीय पारी में ठोक दिए 20 चौके और 2 छक्के


Last Updated:

रजत पाटीदार ने दलीप टॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तूफानी शतक ठोककर चयनकर्ताओं का दरवाजा खटखटाया है. वे टीम इंडिया से करीब डेढ़ साल से बाहर चल रहे हैं.

दलीप ट्रॉफी में रजत पाटीदार का तूफान, शतकीय पारी में ठोके 20 चौके और 2 छक्केरजत पाटीदार ने दलीप टॉफी 2025 में तूफानी शतक ठोक दिया है.
नई दिल्ली. महज 3 टेस्ट के बाद टीम इंडिया से बाहर कर दिए गए रजत पाटीदार ने दलीप टॉफी में तूफानी शतक ठोक दिया है. सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार ने गुरुवार को नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ शतकीय पारी खेली. रजत उम्मीद कर रहे होंगे कि उनका यह शतक चयनकर्ताओं का ध्यान जरूर खींचेगा. रजत पाटीदार ने भारत के लिए आखिरी बार पिछले साल फरवरी में मैच खेला था. इसके बाद वे टीम इंडिया से बाहर हैं. हालांकि, घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. इस साल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने रजत पाटीदार की कप्तानी में ही अपना पहला खिताब जीता था.

दलीप टॉफी में गुरुवार से दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं. एक मुकाबले में मध्य क्षेत्र के सामने पूर्वोत्तर क्षेत्र की टीम है. दूसरा मैच पूर्व और उत्तर क्षेत्र के बीच खेला जा रहा है. मध्य क्षेत्र के सामने पूर्वोत्तर क्षेत्र के मुकाबले में पहले दिन बैटर्स का दबदबा नजर आया. इस टीम के कप्तान रजत पाटीदार और दानिश मालेश्वर ने शतक बनाए. टीब्रेक के समय दानिश मालेश्वर 132 और रजत पाटीदार 11 रन बनाकर नाबाद थे.

रजत पाटीदार ने टीब्रेक तक अपने 111 रन 130.58 की स्ट्राइक रेट से बनाए. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की कैसी पिटाई की होगी. दिन का तीसरा सेशन शुरू होने से पहले उन्होंने 85 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 20 चौके और 2 छक्के उड़ाए. दानिश मालेश्वर ने 132 रन बनाने के लिए 171 गेंदों का सामना किया.

मौके को दोनों हाथ से लपका
रजत पाटीदार इस मैच के लिए सेंट्रल जोन की टीम में बतौर बैटर चुने गए थे. लेकिन मैच से पहले टीम के कप्तान ध्रुव जुरेल अचानक अनफिट हो गए. खबर आई कि वे कमर दर्द के कारण मैच नहीं खेल रहे हैं. इसके बाद रजत पाटीदार को टीम की कप्तानी मिल गई. उन्होंने शतक मारकर इसका जश्न मनाया.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

दलीप ट्रॉफी में रजत पाटीदार का तूफान, शतकीय पारी में ठोके 20 चौके और 2 छक्के



Source link