18 दिन बाद मिली निकिता लोधी, रायसेन से लापता युवती को पंजाब से किया गया बरामद

18 दिन बाद मिली निकिता लोधी, रायसेन से लापता युवती को पंजाब से किया गया बरामद


Last Updated:

रायसेन के गैरतगंज से 18 अगस्त को लापता हुई निकिता लोधी को पुलिस ने पंजाब के संगरूर जिले से बरामद कर लिया है. रायसेन पुलिस, पंजाब पुलिस की मदद से ग्राम नावा पहुंची और पूछताछ के बाद निकिता तक पहुंच गई.

18 दिन बाद मिली निकिता लोधी, रायसेन से लापता युवती को पंजाब से किया गया बरामद
रायसेन जिले के गैरतगंज से 18 अगस्त को कॉलेज की फीस भरने के बाद लापता हुई निकिता लोधी को पुलिस ने पंजाब से बरामद कर लिया है. यह कार्रवाई रायसेन पुलिस द्वारा पंजाब पुलिस की मदद से की गई.

सूत्रों के अनुसार, निकिता की तलाश करते हुए पुलिस की टीम पंजाब के संगरूर जिले के धूरी थाने पहुंची. वहां ग्राम नावा में छानबीन के दौरान युवक मनीष के जीजा और दीदी से पूछताछ की गई. पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस निकिता और मनीष तक पहुंचने में सफल रही.

न्यूज़ 18 के पास निकिता की एक्सक्लूसिव तस्वीरें और पुलिस टीम की कार्रवाई का वीडियो भी मौजूद है.

निकिता के लापता होने के बाद से परिवार बेहद परेशान था. अब उसकी बरामदगी से परिवार ने राहत की सांस ली है. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि निकिता और संदीप उर्फ मनीष के बीच पहले से बातचीत होती थी. पुलिस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि करने में जुटी है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

18 दिन बाद मिली निकिता लोधी, रायसेन से लापता युवती को पंजाब से किया गया बरामद



Source link