रोहित, कोहली और पुजारा से छीना गया उनका हक! पूर्व चीफ सेलेक्टर ने BCCI को घेरा

रोहित, कोहली और पुजारा से छीना गया उनका हक! पूर्व चीफ सेलेक्टर ने BCCI को घेरा


विराट कोहली, रोहित शर्मा के इस साल मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद हाल ही में टेस्ट के दिग्गज भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. इन तीनों ही दिग्गजों ने फेयरवेल टेस्ट नहीं खेला. इसे लेकर एक पूर्व भारतीय चीफ सेलेक्टर ने BCCI को घेरा है. दरअसल, पूर्व भारतीय कप्तान और चीफ सेलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बेहतर विदाई के हकदार थे.

BCCI ने छीना हक!

श्रीकांत ने BCCI को घेरते हुए कहा है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बेहतर विदाई के हकदार थे. श्रीकांत ने कोहली और रोहित के साथ उनके लंबे फॉर्मेट से संन्यास के बारे में ठीक से संवाद न करने के लिए बीसीसीआई की आलोचना की. बता दें कि मई 2025 में दोनों खिलाड़ियों की अचानक घोषणाओं ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया था, खासकर तब जब उन्हें 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना था. कोहली और रोहित ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद रणजी ट्रॉफी मैच में खेलने के बीसीसीआई के निर्देश का पालन किया. हालांकि, आईपीएल के बीच में ही रोहित शर्मा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. इसके ठीक 5 दिन बाद ही कोहली ने भी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर टेस्ट करियर को अलविदा कहने का ऐलान किया.

Add Zee News as a Preferred Source


नहीं मिला फेयरवेल मैच

रोहित या विराट, किसी भी खिलाड़ी को विदाई टेस्ट नहीं मिला, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या बीसीसीआई ने उनके साथ प्रभावी ढंग से बातचीत की थी. श्रीकांत ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि भारत के दो आधुनिक महान खिलाड़ियों को उनके अपार योगदान के बावजूद उचित विदाई नहीं दी गई. हाल ही में जब चेतेश्वर पुजारा ने संन्यास लिया तो फेयरवेल मच को लेकर बहस तेज हो गई, जिसने एक बार फिर भारतीय दिग्गजों के साथ BCCI के रवैये को लेकर सवाल खड़े कर दिए.

ये भी पढ़ें: ‘क्रिकेट छोड़ दूंगा..’ मोहम्मद शमी के संन्यास को लेकर बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप से पहले ही बनाया था प्लान

‘रोहित, विराट इसके हकदार…’ 

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘अगर आप अपने देश के लिए 100 टेस्ट खेलते हैं, तो आप एक बेहतरीन क्रिकेटर जरूर होंगे. इसलिए आपको एक अच्छी विदाई मिलनी चाहिए. मुझे पूरा यकीन है कि जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने संन्यास लिया था, तब उनके बीच संवादहीनता बहुत ज्यादा थी. उन्हें उनसे बात करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यह खेल और भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत नहीं है.’ श्रीकांत ने जोर देकर कहा कि कोहली के पास अभी कम से कम दो साल का टेस्ट क्रिकेट बाकी है और वह एक उचित विदाई के हकदार हैं.

उन्होंने आगे कहा, ‘विराट कोहली का संन्यास ऐसे ही हुआ. विराट कोहली एक बेहतर विदाई के हकदार थे. उनके पास अभी दो साल का टेस्ट क्रिकेट बाकी था, लेकिन इंग्लैंड में ड्रॉ खेलने के कारण उनके बारे में ऐसी बातें बंद हो गईं. हालाँकि, भारत को कुछ समय तक विराट कोहली जैसा क्रिकेटर मिलना मुश्किल होगा.’

पुजारा भी बेहतर विदाई के हकदार

इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने पुजारा को लेकर कहा, ‘पुजारा के साथ भी ऐसा ही है. हालांकि, उन्हें भारत के लिए खेले हुए काफी समय हो गया है, लेकिन उन्हें अपने संन्यास की योजनाओं के बारे में भी बात करनी चाहिए थी. बेशक, खिलाड़ी को भी सहयोग करना होगा और यह समझना होगा कि उनका समय कब पूरा हो गया है. अगर ऐसा होता, तो पुजारा को बेहतर विदाई मिलती. लेकिन यह खिलाड़ी, सेलेक्टर्स और बीसीसीआई के बीच सहयोग का मामला है.’



Source link