- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bharat Bhawan And Tribal Museum Will Be Closed From March 21, Gulzar, Entry Into Art Galleries Here From Today
भोपाल19 मिनट पहले
भोपाल में भारत भवन समेत ट्राइबल म्युजियम और राज्य संग्रहालय शुक्रवार से लोगों के लिए खुल गए।
- हर एक व्यक्ति को सिर्फ 60 मिनट के लिए मिलेगा टिकट, फोटोग्राफी पर रहेगी पाबंदी
- नए टाइम टेबल के मुताबिक, ट्राइबल म्यूजियम दोपहर 12 बजे से खोला जाएगा
भोपाल के भारत भवन, ट्राइबल म्युजियम और राज्य संग्रहालय 171 दिन बाद शुक्रवार से पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। 21 मार्च से ये बंद थे। पर्यटकों को दिया जाने वाला टिकट 60 मिनट के लिए ही होगा। संग्रहालय की तमाम गैलरियों को सिर्फ 60 मिनट में ही घूमना होगा।
संग्रहालयों में सरकार द्वारा तय गाइडलाइन का पालन करना होगा। वहीं, केंद्र सरकार के अधीन संचालित मानव संग्रहालय, आरएमएनएच, रीजनल साइंस सेंटर और शौर्य स्मारक में फिलहाल पर्यटकों के प्रवेश पर रोक रहेगी। 171 दिन बाद खुले भारत भवन और राज्य संग्रहालय में लोगों की भीड़ कम रही, लेकिन ट्राइबल म्युजियम में अच्छी संख्या में लोग पहुंचे।
ट्राइबल म्युजियम में अच्छी संख्या में लोग पहुंचे।
भारत भवन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेम शंकर शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार से पर्यटकों को भारत भवन में प्रवेश दिया जाएगा। कोविड के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अभी सिर्फ यहां की दो आर्ट गैलरी ( मॉर्डन आर्ट और ट्राइबल आर्ट) में ही पर्यटक घूम सकेंगे। सांस्कृतिक गतिविधियां फिलहाल बंद ही रहेंगी। भारत भवन में प्रवेश दोपहर 2 से शाम 8 बजे तक मिलेगा।

ट्राइबल म्युजियम में लोगों को मास्क लगा होने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
मध्य प्रदेश की जनजाति संस्कृति और कला परंपराओं पर आधारित ट्राइबल म्यूजियम भी बीते 21 मार्च को कोरोना की वजह से बंद कर दिया गया था। यहां पर लोगों की आवाजाही को पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब एक बार फिर यह म्यूजियम आम लोगों के लिए गुलजार होने जा रहा है।

राज्य संग्रहालय में काफी कम संख्या में लोग पहुंचे।
ट्राइबल म्युजियम में ये रहेगी टाइमिंग
ट्राइबल म्यूजियम को 4 सितंबर यानि आज से दोबारा आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि कोरोना की वजह से इसके टाइम टेबल में थोड़ा बदलाव किया गया है। नए टाइम टेबल के मुताबिक म्यूजियम दर्शकों के लिए दोपहर 12:00 बजे खोला जाएगा। यह शाम 7:00 बजे तक खुला रहेगा केवल इस दौरान ही दर्शक म्यूजियम में आ जा सकेंगे। म्यूजियम में एंट्री के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।

राज्य संग्रहालय की गैलरी एक बार फिर आम लोगों को खोल दी गई हैं।
इन संग्रहालयों में अभी भी नो एंट्री
- मानव संग्रहालय : बंद
- आरएमएनएच : बंद
- रीजनल साइंस सेंटर : बंद
- शौर्य स्मारक : बंद
- सप्रे म्यूजियम : 1 अक्टूबर से खुलेगा।
हर विजिट के बाद सैनिटाइज होंगे संग्रहालय
- पर्यटक दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक कर सकेंगे विजिट।
- हर विजिट के बाद संग्रहालय को 20 मिनट बंद कर सैनिटाइज किया जाएगा।
- एक समय में एक दीर्घा में सिर्फ 50 दर्शकों को ही प्रवेश मिलेगा।
- दीर्घा के अंदर किसी भी प्रकार के प्रादर्शों को छूना मना है।
- पर्यटक संग्रहालय के अंदर फोटोग्राफी नहीं कर पाएंगे।