22 साल के बैटर ने उड़ाया गर्दा, पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी, शमी को एक विकेट

22 साल के बैटर ने उड़ाया गर्दा, पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी, शमी को एक विकेट


Last Updated:

Duleep Trophy Report and highlights: दलीप ट्रॉफी के पहले दिन 22 साल के बल्लेबाज दानिश मालेवर चमके. पहली बार दलीप ट्रॉफी में खेल रहे मालेवार ने नाबाद 198 रन बनाए. मालेवर सेंट्रल जोन की ओर से खेल रहे हैं जबकि रज…और पढ़ें

22 साल के बैटर ने उड़ाया गर्दा, पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी, शमी को एक विकेटमोहम्मद शमी ने आखिरी सेशन में एक विकेट लिया.
नई दिल्ली. देश के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट से एक दलीप ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है. नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला जा रहा है जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल में सेंट्रल जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से चल रहा है. पहले दिन बल्लेबाजी में जहां दनिश मालेवर और रजत पाटीदार ने चमक बिखेरी वहीं गेंदबाजी में स्पिनर मनीषी छाए रहे. इंटरनेशनल स्टार मोहम्मद शमी ने दिन के आखिरी सेशन में वापसी करते हुए एक विकेट लिए.सीनियर तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी के प्रभावशाली प्रदर्शन और बाएं हाथ के युवा स्पिनर मनीषी की धारदार गेंदबाजी की बदौलत ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के पहले दिन स्टंप तक उत्तर क्षेत्र को 6 विकेट पर 308 रन ही बनाने दिए.

मध्यक्रम के बल्लेबाज आयुष बडोनी ने सपाट पिच पर 60 गेंद में 63 रन की शानदार पारी खेली. लेकिन उत्तर क्षेत्र के अन्य बल्लेबाजों को इस बात का मलाल रहेगा कि पूर्वी क्षेत्र के गेंदबाजों के खिलाफ मजबूत शुरुआत करने के बाद भी वे लय में नहीं आ पाए.

चौंतीस वर्षीय शमी चौथे स्पैल (5-0-26-1) में दिन का अपना पहला विकेट ले सकते थे लेकिन कुमार कुशाग्र ने 27 के निजी स्कोर पर कन्हैया वधावन (37) का कैच टपका दिया. लेकिन शमी को जल्द ही सफलता मिली जब उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर एक ढीली गेंद पर साहिल लोत्रा ​​को विकेट के पीछे कैच करा दिया. शमी भले ही हर गेंद पर उतने खतरनाक नहीं दिख रहे थे जितना वह अपने खेल और फिटनेस के शीर्ष पर होने पर करते हैं. लेकिन उन्होंने दिन में 17 ओवर (55 रन देकर 1 विकेट) में संतोषजनक प्रदर्शन किया.

हाल में दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बडोनी ने अपने आक्रामक खेल से प्रभावित किया और उनके ड्राइव देखने लायक थे. उन्होंने लाल गेंद की जरूरतों के अनुसार खुद को पूरी सहजता से ढाल लिया. वह तेज गेंदबाज़ मुख्तार हुसैन की गेंद पर पुल करने की कोशिश में लेग साइड में कैच आउट हो गए. उत्तर क्षेत्र के बल्लेबाज खजूरिया (26), अंकित (30), यश ढुल (39) और निशांत (47) अच्छी शुरुआत के बावजूद इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके. भारत के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के लिए चिंता की बात रही क्योंकि उन्हें पहले और दूसरे सत्र के बीच अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट के इलाज के लिए नौ ओवर मैदान से बाहर बिताने पड़े. जमशेदपुर के 21 साल के मनीषी ने 90 रन देकर तीन विकेट विकेट झटके.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

22 साल के बैटर ने उड़ाया गर्दा, पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी, शमी को एक विकेट



Source link