ओपनिंग में 21 छक्के… संजू या गिल? सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी से उलझाई गुत्थी, किया रनों का तांडव

ओपनिंग में 21 छक्के… संजू या गिल? सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी से उलझाई गुत्थी, किया रनों का तांडव


Sanju Samson: एशिया कप 2025 के लिए मंच सज चुका है. मेगा टूर्नामेंट का आगाज 9 सितंबर से होना है, लेकिन टीम इंडिया की ओपनिंग की गुत्थी हर दिन और भी उलझती नजर आ रही है. स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने बतौर ओपनर ऐसी तबाही मचा डाली है कि कोच गंभीर को सोचने पर मजबूर होना पड़ सकता है. उप-कप्तान शुभमन गिल उनके सामने रोड़ा बनते दिखे. लेकिन बतौर ओपनर छक्कों और रनों का अंबार लगाने के बाद सैमसन ओपनिंग की रेस में आगे निकलते दिख रहे हैं. 

KCL में सैमसन का जलवा

संजू सैमसन का जलवा केरल क्रिकेट लीग (KCL) में देखने को मिल रहा है. उन्होंने महज 3 मैचों में बतौर ओपनर 21 छक्के ठोक डाले हैं. इतना ही नहीं, सैमसन एशिया कप से पहले बेहतरीन फॉर्म में भी नजर आए हैं. उन्होंने हाल ही में ताबड़तोड़ शतकीय पारी से धूम मचा दी थी. अब आतिशी अंदाज में अर्धशतक ठोक ओपनिंग की चर्चा गर्म कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source


सैमसन ने खेली 62 रन की पारी

कोच्चि ब्लू टाइगर्स की ओर से खेलते हुए सैमसन ने अडानी त्रिवेंद्रम रॉयल्स के खिलाफ 37 गेंदों में 5 छक्कों की बदौलत 62 रन की धुआंधार पारी को अंजाम दिया. उन्होंने अपनी फिफ्टी के दम पर टीम के स्कोर को 191 रनों तक पहुंचा दिया. इससे पहले टूर्नामेंट में उन्होंने त्रिशूर टाइटन्स के खिलाफ 46 गेंदों पर 89 रनों की पारी भी खेली थी.

ये भी पढ़ें.‘क्रिकेट छोड़ दूंगा..’ मोहम्मद शमी के संन्यास को लेकर बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप से पहले ही बनाया था प्लान

कहां बैटिंग करेंगे सैमसन?

शुभमन गिल के टीम में शामिल होने के बाद सैमनस के मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते दिख सकते हैं. हालांकि, सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ बैटिंग करते हुए धमाकेदार बैटिंग की थी.पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर सैमसन का समर्थन करते हुए कहा, ‘शुभमन टीम में वापस आ गए हैं, मुझे यकीन है कि वह अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे.’



Source link