Live now
Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP News Update: ग्वालियर आज और कल दो दिन तक देशभर के टूरिज्म और इंडस्ट्री से जुड़े बड़े खिलाड़ियों का हॉटस्पॉट बनने जा रहा है. यहां रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव की शुरुआत हो रही है, जहां पर्यटन और निवेश की ढेर सारी संभावनाओं पर चर्चा होगी.
इस कॉन्क्लेव में पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के तरीकों पर गहराई से चर्चा होगी. खास बात यह है कि यहां रोजगार की नई संभावनाओं पर भी बड़े स्तर पर बात होगी. यानी इस पहल का सीधा फायदा प्रदेश की युवा पीढ़ी को मिलेगा.
August 29, 2025 07:39 IST
बारिश में बढ़ा डेंगू का खतरा, 28 दिन में आए 43 मरीज!
बारिश के मौसम में डेंगू का खतरा बढ़ गया है. पिछले 28 दिनों में 43 डेंगू के मरीज सामने आए हैं. डीडी नगर और आदित्यपुरम क्षेत्र हॉटस्पॉट बने हुए हैं, जहां जलभराव के कारण डेंगू मच्छर पनप रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू सर्वे करने में जुटी हुई है.
August 29, 2025 07:38 IST
सीएम डॉ मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम डॉ मोहन यादव का दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है. आज वे कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. सुबह 11:15 बजे सीएम डॉ मोहन यादव नोएडा पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद 4:00 बजे वे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे और 4:30 बजे मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम पहुंचेंगे.

August 29, 2025 07:35 IST
Bhopal News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश में तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश में तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय खेल एवं फिटनेस महोत्सव मनाया जाएगा. भोपाल में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ‘फिट इंडिया’ शपथ दिलाई जाएगी. इस अभियान के अंतर्गत योग, फुटबॉल, एथलेटिक्स, जूडो, बैडमिंटन और बॉक्सिंग जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 4 बजे एमपी हॉकी टीम बनाम रेलवे टीम के बीच हॉकी मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस आयोजन में पूर्व खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा.