कीवी खिलाड़ी ने कोहली के खोले राज, कहा धोनी इस मामले में विराट से कई गुना बेहतर, जानें पूरा मामला

कीवी खिलाड़ी ने कोहली के खोले राज, कहा धोनी इस मामले में विराट से कई गुना बेहतर, जानें पूरा मामला


महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली भारत के दो सफलतम कप्तानों में से एक हैं. एक जिसने व्हाइट बॉल क्रिकेट में सभी खिताबों को अपने नाम किया तो दूसरे ने टीम को टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 पर पहुंचाया. दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों ने वनडे क्रिकेट में 10000 से ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन जब बात टेस्ट क्रिकेट की आती है तो धोनी अपने जूनियर विराट से पीछे छूट जाते हैं. इस फॉर्मेट में धोनी ने विदेशी पिचों पर एक भी शतक नहीं जड़ा. वहीं कोहली ने अपने करियर के 30 में 14 शतक विदेशी पिचों पर ही ठोके हैं.

धोनी को कहा कोहली से बेहतर

कोहली के शुरुआती टेस्ट करियर में जब धोनी विदेशी पिचों पर कोहली से बेहतर खेलते थे. असल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे 2014 टेस्ट मैच में पूर्व तेज नील वेग्नर ने बताया कि कैसे वे कोहली को शॉर्ट पिच गेंदों से परेशानी में डालते थे, लेकिन धोनी उन्हें बखूबी खेलते थे. टेस्ट क्रिकेट में यह कई बार देखने को मिला है कोहली शॉर्ट और ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों पर काफी परेशान हुए हैं..

Add Zee News as a Preferred Source


बाउंसर से कोहली को समस्या

वेग्नर ने आगे कहा, ”एक टेस्ट मैच मुझे हमेशा याद रहेगा. विकेट काफी फ्लैट था. हालांकि, पिच में उछाल और बाउंस मौजूद था. मुझे याद आता है कैसे बाउंसर को दोनों किस तरीके से खेलते थे. खासकर विराट कोहली ने जैसे खेला वो मेरे जहन में रह गया. कोहली शॉर्ट पिच गेंद, बाउंसर को खेलने में काफी असहज महसूस कर रहे थे.  उन्हें ये समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें वो गेंद खेलनी चाहिए या नहीं. कोहली ने स्क्वायर में पुल करने की कोशिश की और वे अपना विकेट दे बैठे.”

धोनी ने बखूबी खेला 

वेग्नर  जिस मैच के बारे में बात कर रहे हैं. असल में ऑकलैंड में इंडिया ए और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे मैच में कीवी खिलाड़ियों ने 407 रनों का लक्ष्य रखा. कोहली ने बेहतर शुरुआत की 67 रनों के साथ वे खेल रहे थे. एक समय भारत का स्कोर 268/5 था. जडेजा और धोनी के बीच 54 रनों की साझेदारी हो चुकी थी. लग रहा था भारत वह मैच आसानी से जीत जाएगा. वेग्नर के 4/62 रनों के प्रदर्शन ने भारतीय टीम को 366 रनों पर रोक दिया. न्यूजीलैंड वो मुकाबला 40 रनों के अंतर से जीत गई. धोनी वेग्नर  की गेंदों को बखूबी खेल रहे थे और उनकी शॉर्ट पिच गेंदों पर जमकर प्रहार कर रहे थे. ऐसे में वेग्नर को उनका विकेट मिलने पर काफी खुशी हुई और इस विकेट ने मैच का पासा पलट दिया.

ये भी पढ़ें: ‘मेरी बात लग जाएगी बुरी…’, पूर्व कोच ने कोहली को लेकर दिया बयान, फैंस को नहीं हो रहा यकीन

 



Source link