BCCI New President: बीसीसीआई में अचानक बड़ा बदलाव, रोजर बिन्नी अब अध्यक्ष नहीं…कौन बना नया बॉस?

BCCI New President: बीसीसीआई में अचानक बड़ा बदलाव, रोजर बिन्नी अब अध्यक्ष नहीं…कौन बना नया बॉस?


BCCI New President: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी अब बोर्ड के प्रेसिडेंट नहीं रहे हैं. उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है. बिन्नी की जगह बीसीसीआई को नए अध्यक्ष की तलाश है. तब तक उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वह अब कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे. राजीव शुक्ला लंबे समय से बोर्ड के साथ हैं और उन्होंने अलग-अलग पदों पर काम किया है.

अगले महीने होंगे चुनाव

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, रोजर बिन्नी अब बीसीसीआई के अध्यक्ष नहीं हैं और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला अगले चुनावों तक कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं. राजीव शुक्ला सितंबर में होने वाले संभावित अगले बीसीसीआई चुनावों तक इस पद पर बने रहेंगे. 2015 में उन्हें बीसीसीआई द्वारा सर्वसम्मति से आईपीएल का अध्यक्ष फिर से नियुक्त किया गया था. 18 दिसंबर 2020 को उन्हें बीसीसीआई का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया.

Add Zee News as a Preferred Source


बीसीसीआई की बैठक में बड़ा फैसला

मीडियारिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को हुई बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की बैठक में राजीव शुक्ला ने कार्यवाहक अध्यक्ष का पदभार संभाला. रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि बैठक का मुख्य एजेंडा इस महीने की शुरुआत में ड्रीम11 के बाहर होने के बाद टीम इंडिया के नए प्रमुख प्रायोजक पर चर्चा करना था. हालांकि, 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के साथ आयोजन से पहले एक नया प्रायोजक प्राप्त करना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: 22 चौके, 21 छक्के और 285 रन…प्रचंड फॉर्म में टीम इंडिया का सुपरस्टार, एशिया कप में बनेगा सूर्या-गंभीर का ट्रम्प कार्ड!

ड्रीम 11 से करार हुआ था रद्द

बता दें कि बीसीसीआई फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 के साथ अपनी साझेदारी आधिकारिक तौर पर समाप्त कर दी थी. यह फैसला पिछले गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में ‘ऑनलाइन गेमिंग का प्रचार और विनियमन विधेयक, 2025’ पारित होने के बाद लिया गया है. इस कदम के बाद संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले एशिया कप से महज पंद्रह दिन पहले भारतीय टीम के पास कोई टाइटल स्पॉन्सर नहीं है.

ये भी पढ़ें: ​अजूबा: 8 विकेट, 60 गेंद और 10 रन… 36 साल के अनजान गेंदबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

बीसीसीआई ने क्या कहा था?

बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया ने इस खबर की पुष्टि करते हुए एएनआई को बताया कि बोर्ड भविष्य में ऐसे किसी भी संगठन के साथ साझेदारी नहीं करेगा. उन्होंने कहा, “ऑनलाइन गेमिंग का प्रचार और विनियमन विधेयक, 2025 के पारित होने के बाद बीसीसीआई और Dream11 ने अपनी साझेदारी समाप्त कर दी है. बीसीसीआई भविष्य में ऐसे किसी भी संगठन से संबंध नहीं रखेगा.”



Source link