सतना से लापता युवती जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर युवक शाहनवाज कुरैशी के साथ मिली। दोनों दिल्ली जाने की तैयारी में थे। इस बीच युवती की गुमशुदगी दर्ज होने पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की और एयरपोर्ट पर दोनों को रोक लिया। शुक्रवार सुबह सतना पुलिस जबलप
.
दिल्ली रवाना होने वाले थे दोनों
पुलिस जांच में पता चला कि शाहनवाज कुरैशी सतना के जवान सिंह कॉलोनी का रहने वाला है और दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। कुछ साल पहले उसकी युवती से जान-पहचान हुई थी, जो धीरे-धीरे दोस्ती और मुलाकातों तक पहुंच गई। गुरुवार को वह युवती को कार से लेकर जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से दोनों दिल्ली जाने वाले थे।
लोकेशन से खुला राज
सतना पुलिस ने युवती की मोबाइल लोकेशन ट्रैक की, तो पता चला कि वह जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर है। तुरंत खमरिया थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती और शाहनवाज से आधार कार्ड चेक कर पूछताछ की। इस दौरान युवती ने बताया कि शाहनवाज उसे दिल्ली घुमाने ले जाने की बात कह रहा था।
जबरन ले जाने का आरोप
युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि शाहनवाज ने उसे जबरन दिल्ली ले जाने की कोशिश की। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सतना पुलिस को सूचना दी गई और दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
युवती को परिजनों को सौंपा
सतना कोतवाली पुलिस ने शाहनवाज कुरैशी के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत केस दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें…
प्रेमी से मिलने निकली, किसी और से शादी कर लौटी
श्रद्धा तिवारी शुक्रवार सुबह अपने पति के साथ इंदौर के एमआईजी थाने पहुंची।
इंदौर से 23 अगस्त को लापता हुई 22 साल की श्रद्धा तिवारी 6 दिन बाद शुक्रवार को लौट आई है। उसके घर से जाने और लौटने तक कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह है।
श्रद्धा अपने प्रेमी से मिलने घर से निकली थी। जब वह नहीं आया तो रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठ गई। ट्रेन रतलाम की ओर जा रही थी। इस दौरान उसने ट्रेन से कूदकर जान देने की कोशिश की। तभी करण योगी नाम के युवक ने उसका हाथ पकड़कर उसे ऐसा करने रोक लिया। पूरी खबर पढ़ें…