खरगोन में शुक्रवार देर शाम तेज बारिश शुरू हुई। करीब 45 मिनट तक झमाझम बारिश का दौर चला। इसके बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस दौरान पौन इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। कोटा पूरा करने जिले को अभी भी 13 इंच बारिश की जरूरत है।
.
जिला भू अभिलेख कार्यालय के अनुसार, अब तक 498.60 मिलीमीटर (19.6 इंच) औसत बारिश रिकॉर्ड हुई है। पिछले साल इसी अवधि में 685.52 मिलीमीटर (26.9 इंच) वर्षा हुई थी। जिले की सामान्य औसत बारिश 825 मिलीमीटर (32.5 इंच) है।
बारिश के कारण दिनभर की उमस से राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में तापमान में लगभग आधा डिग्री की गिरावट आई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।