विदिशा के रंगई में बेतवा नदी में एक युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी की सतर्कता से युवती की जान बच गई।
.
युवती को जब नदी से निकाला गया, तो उसने पहले पैर फिसलने की बात कही। बाद में पूछताछ में उसने भोपाल और रंगई गांव का जिक्र किया। आखिरकार उसने रोते हुए सच बताया।
रायसेन की रहने वाली युवती पिछले 5 साल से भोपाल के एक युवक से प्रेम संबंध में थी। युवक ने हाल ही में दूसरी जगह शादी कर ली। इससे दुखी होकर युवती ने यह कदम उठाया।
कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज के मुताबिक, युवती के परिजनों से संपर्क का प्रयास किया गया। फोन नहीं लगने पर पुलिस टीम उसे रायसेन स्थित घर ले गई। वहां उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।