Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की धरती पर होने जा रही है. एशिया कप 2025 में भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ खेलेगा. एशिया कप 2025 टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. भारत को एशिया कप 2025 की ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. टीम इंडिया का एक बदकिस्मत खिलाड़ी ऐसा है, जो एशिया कप 2025 टूर्नामेंट के दौरान एक भी मैच में नहीं खेल पाएगा. पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया का ये खिलाड़ी टूरिस्ट बनकर रह जाएगा. कप्तान और कोच चाहकर भी इस खिलाड़ी को टीम इंडिया की Playing XI में मौका नहीं दे पाएंगे.
टूरिस्ट बनकर रह जाएगा ये भारतीय खिलाड़ी
टीम इंडिया के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव पूरे एशिया कप 2025 टूर्नामेंट के दौरान एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे. कुलदीप यादव के लिए एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनना बहुत मुश्किल है, क्योंकि अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिनरों को कुलदीप यादव पर तरजीह दी जा सकती है. अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की मौजूदगी में कुलदीप यादव का एशिया कप 2025 टूर्नामेंट के दौरान एक भी मैच में खेल पाना बहुत मुश्किल है. कुलदीप यादव एशिया कप 2025 टूर्नामेंट के दौरान टूरिस्ट बनकर रह जाएंगे.
टी20 इंटरनेशनल में बेहतरीन रिकॉर्ड
बता दें कि कुलदीप यादव ने भारत के लिए 113 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 181 विकेट लिए हैं. कुलदीप यादव ने वनडे में 2 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं. कुलदीप यादव ने 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 69 विकेट झटके हैं. कुलदीप यादव ने टी20 इंटरनेशनल में 2 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं. भारतीय टीम मैनेजमेंट को अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी पर बहुत भरोसा है. अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती में से अगर किसी एक स्पिनर को किसी कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा तो चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव के लिए कुछ मौका बन सकता है.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
1. अर्शदीप सिंह – 99 विकेट
2. युजवेंद्र चहल – 96 विकेट
3. हार्दिक पांड्या – 94 विकेट
4. भुवनेश्वर कुमार – 90 विकेट
5. जसप्रीत बुमराह – 89 विकेट
क्यों खास हैं अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती?
भारत के पास वरुण चक्रवर्ती के रूप में एक मिस्ट्री स्पिनर हैं. वरुण चक्रवर्ती ने भारत के लिए 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 14.58 की बेहतरीन गेंदबाजी औसत से 33 विकेट झटके हैं, जिसमें उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 17 रन देकर 5 विकेट रहा है. टी20 इंटरनेशनल मैचों में वरुण चक्रवर्ती 2 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं. अक्षर पटेल लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलिंग के अलावा निचले क्रम में तूफानी बल्लेबाजी भी करते हैं. अक्षर पटेल ने भारत के लिए 71 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 22.13 की गेंदबाजी औसत से 71 विकेट झटके हैं, जिसमें उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 9 रन देकर 3 विकेट रहा है. अक्षर पटेल ने इसके अलावा 44 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 535 रन भी बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है. भारत एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को जीतने का प्रबल दावेदार है. भारत 8 बार एशिया कप का खिताब जीत चुका है और अब उसकी नजरें 9वीं बार चैंपियन बनने पर है.