गमले में उगाएं अमरूद की ये बेस्ट वैरायटी, घर बैठे पाएं बगीचे जैसा स्वाद, फलों से लद जाएगी बालकनी

गमले में उगाएं अमरूद की ये बेस्ट वैरायटी, घर बैठे पाएं बगीचे जैसा स्वाद, फलों से लद जाएगी बालकनी


Last Updated:

अगर आप अमरूद फल खाने के शौकीन हैं, तो अब आपको मार्केट से खरीदने की जरूरत नहीं है. क्योंकि अमरूद की तमाम ऐसी वैरायटी भी हैं, जिन्हें आप घर में भी लगा सकते हैं.  यहां तक कि आप घर के गमले में भी अमरूद को उगा सकते हैं. गमले पर कैसे करें अमरूद तैयार? जानते हैं एक्सपर्ट से

वर्तमान समय में अधिकतर लोग अपने घर की टेरेस पर पौधा लगाना पसंद करते हैं. इसमें न केवल फूलों के अलग-अलग पौधों शामिल होते हैं, बल्कि फलों से जुड़े भी पौधों होते हैं. हम सभी अपने घर पर अलग-अलग फल वाले पौधों को लगाना चाहते हैं, लेकिन जगह की कमी होने के कारण इन्हें घर में नहीं लगा पाते हैं.

Gardening tips

छतरपुर नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ वैज्ञानिक डॉ कमलेश अहिरवार बताते हैं कि अमरुद की तमाम वैरायटी होती हैं. इन वैरायटी में लखनऊ-49, इलाहाबाद सफेदा,  ढोलका, चित्तीदार और ललित जैसी तमाम वैरायटी अमरूद की होती हैं. ज्यादातर लोग ललित वैरायटी लगाना पसंद करते हैं. क्योंकि इस अमरुद का गूदा लाल होता है.

Gardening Tips

अमरूद के पौधे को लगाने का सही मौसम जुलाई से लेकर सितंबर के बीच का है. इस महीने में नए पौधे को ग्रो कर सकते हैं. अगर आप इस फल के पौधे को घर में लगाने का विचार कर रहे हैं तो अब आपको इसके किसी बड़े स्पेस या खास जमीन की जरूरत नहीं है. आप सही मिट्टी, खाद, पानी और गमले में भी इसे लगा सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके लगाने का सही तरीका.

Gardening Tips

अमरूद के पौधे को लगाने के लिए एक खाली गमला लें. अगर आपके पास कोई खाली बाल्टी पड़ी है तो इसका भी यूज कर सकते हैं. पौधे को लगाने से पहले गमला या बाल्टी को अच्छे से साफ कर लें. इसके लिए उपजाऊ बलुई दोमट मिट्टी का इस्तेमाल करें. इसके अलावा अगर आप घर पर मिट्टी तैयार कर रहे हैं तो मिट्टी में कोको पीट, नीम की छाल और खाद मिक्स करें.

Gardening tips

अब इस मिट्टी को गमले में भरकर पानी का छिड़काव करें ताकि मिट्टी गीली हो जाए. आप इस प्लांट को बीज और कलम की मदद से उगा सकते हैं. अब पुराने अमरूद के पेड़ से कलम को काटकर मिट्टी में लगा दें. गमले में अमरुद का पौधा ज्यादा बड़ा न हो इसलिए आप अमरुद की किसी भी वैरायटी के पेड़ से कलम काटकर गमले में लगा सकते हैं.

Gardening tips

लगभग 5 से 7 दिनों के भीतर ये कलम पीका फोड़ देती है. इसकी लंबाई भी कम होती है और फल भी जल्दी देने लगता है. इसके अलावा अगर आपके पास बीज हैं तो आप इन्हें गमले में डालकर सूर्य की रोशनी में रखें. नए पौधे को लगाते समय नमी और सूर्य की रोशनी का खास ख्याल रखें.

Gardening tips

अमरूद के पौधे के गमले को ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां उसे कम से कम 6-7 घंटे धूप मिल सके. दरअसल इस प्लांट को अच्छी धूप की जरूरत होती है. शुरुआत में पौधे को ज्यादा पानी देना होगा, पौधा बड़ा होने पर आप मात्रा कम कर सकते हैं. खाद के तौर पर आप गोबर, अंडे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Gardening tips

वैसे तो सभी तरह की मिट्टी में अमरुद को लगाया जा सकता है. लेकिन बलुई मिट्टी अमरुद के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है. इसको उगाने के लिए पानी की भी कम आवश्यकता होती है. अगर आप बड़े पैमाने पर भी लगाना चाहते हैं, तो वहां 100 सेमी वार्षिक वर्षा भी हो जाए तो भी अमरुद के पौधे तैयार हो जाते हैं.

homelifestyle

गमले में उगाएं अमरूद की ये बेस्ट वैरायटी, घर बैठे पाएं बगीचे जैसा स्वाद



Source link